scriptWeather Update: आज से मौसम में बदलाव, शीतलहर की चपेट में ग्वालियर चंबल संभाग | Weather update: change in weather from today cold wave in gwalior cham | Patrika News
भोपाल

Weather Update: आज से मौसम में बदलाव, शीतलहर की चपेट में ग्वालियर चंबल संभाग

आज से मौसम में बदलाव, शीतलहर की चपेट में ग्वालियर चंबल संभाग

भोपालDec 20, 2020 / 02:57 pm

Hitendra Sharma

भोपाल. देश के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश में लगातार तीन दिन से हवा का रुख उत्तरी बना हुआ हैजिससे मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रात का तापमान तीन डिग्री गिर गया हैं। हालांकि प्रदेश में धूप निकलने के बाद से ठंड से दिन में तो राहत मिल जाती है, पर शाम होते ही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। कपकपाती ठंड के चलते लोग रात को कम ही घर से निकलते हैं और रात के समय बाजारों में सन्नाटा छा जाता है।

मध्य प्रदेश में उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट जारी है। प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रवेश हो सकता है। जिससे विदर्भ में भी एक प्रतिचक्रवात बन सकता है। इस सिस्टम बनने के बाद अगले दो दिन में हवाओं का रुख बदल जाएगा। अब हवा का रुख पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हो से तापमान की गिरावट रुक जाएगी और प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर ठंड से राहत मिल सकेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और तापमान में गिरावट बनी रहेगी उसके बाद दक्षिण और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हवा का रुख पूर्वी और उत्तर-पूर्वी होने से तापमान बढ़ने लगेगा। लेकिन ये राहत ज्यादा दिन तक मिलती दिखाई नहीं दे रही जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर विदर्भ में बना सिस्टम समाप्त होगा, प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ने लगेगी। हालांकि ग्वालियर चंबल अंचल में कड़ाके की ठंड राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y705c

Home / Bhopal / Weather Update: आज से मौसम में बदलाव, शीतलहर की चपेट में ग्वालियर चंबल संभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो