scriptweather update: आ गया मानसून की विदाई का समय, अब शुरु होगी ‘गुलाबी ठंड’ | weather update: weather forecast end in mp from 28 september | Patrika News

weather update: आ गया मानसून की विदाई का समय, अब शुरु होगी ‘गुलाबी ठंड’

locationभोपालPublished: Sep 27, 2020 06:01:56 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– मानसून विदा होने के संकेत- तीन घंटे में 5.8 डिग्री लुढ़का तापमान

भोपाल। राजधानी भोपाल में अब मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून (monsoon) विदा होने के संकेत मिल रहे है। 28 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून (weather forecast) की पश्चिमी राजस्थान से और अक्टूबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून विदा हो सकता है। राजस्थान के रास्ते मानसून विदा होने लगा है। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में मानसून कमजोर होता जाएगा। उमस और धूप की वजह से कुछ इलाकों में अभी भा छिटपुट बारिश हो सकती है।

MUST READ: शुरु हो गई नई व्यवस्था, अब छुट्टी के दिन भी बनेंगे ‘ड्राइविंग लाइसेंस’, जानिए कब-कब….

rain in ajmer

मिल गए मानसून के विदा होने के संकेत

वहीं बारिश की बात करें तो अभी प्रदेश के छह जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में शनिवार को उज्जैन, इंदौर, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के विदा होने के संकेत मिल गए हैं। 16 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। छह जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। शेष जिलों में सामान्य बरसात हुई है।

MUST READ: दिवाली से पहले इन ट्रेनों में होने लगी भयंकर वेटिंग, शुरू हो सकती हैं नई ट्रेनें !

अरब सागर से आ रही है नमी

वहीं बीते दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रिकार्ड हुआ। अब हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम बना रहने से अरब सागर से काफी नमी आ रही है। राजस्थान के दक्षिणी भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। उधर शहर में सुबह से ही आंशिक बादल बने हुए थे। वहीं रात के समय गुलाबी ठंड पड़ने लगी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो