scriptइन आदतों से रुठ जाती हैं महालक्ष्मी! जानें किन राशि वालों की खुलने जा रही है इस सप्ताह किस्मत… | Weekly Rashifal and Maa Lakshmi hate these habits | Patrika News
भोपाल

इन आदतों से रुठ जाती हैं महालक्ष्मी! जानें किन राशि वालों की खुलने जा रही है इस सप्ताह किस्मत…

धन, धान्य की देवी मां लक्ष्मी…

भोपालNov 06, 2018 / 04:14 pm

दीपेश तिवारी

Rashifal and Maa Laxmi

इन आदतों से रुठ जाती हैं महालक्ष्मी! जानें किन राशि वालों की खुलने जा रही है इस सप्ताह किस्मत…

भोपाल। दीपावली सनातन धर्म मानने वालोंं का एक प्रमुख त्योहार है। यह एक पांच दिवसीय पर्व है। जिसकी इस वर्ष 5 नवंबर 2018 से शुरूआत हो चुकी है। मध्यप्रदेश के भोपाल सहित पूरे देश में दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है। यह पर्व धन, धान्य की देवी मां लक्ष्मी का माना जाता है।

जिन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं। ताकि मां लक्ष्मी उन पर प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करें। लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद अंजाने में हम कुछ ऐसे काम कर जाते हैं, जिनके कारण मां लक्ष्मी रूठ जातीं हैं, और हमारे तमाम प्रयास व्यर्थ हो जाते हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मां लक्ष्मी को हिन्दुधर्म में धन की देवी माना जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति मां लक्ष्मी और कुबेर जी को सच्चे मन से याद कर,उनके नाम का जाप करे तो महालक्ष्मी उसकी पूरी जिंदगी खुशियों और सुख समृद्धि से भर देती हैं।

पंडित शर्मा के अनुसार भले ही ब्रह्मवैवर्तपुराण में ऐसी ढेरों बातें मिल जाती हैं, जिन्हें व्यक्ति अपनी किस्मत चमका सकता है। लेकिन इन्हीं सब के बीच कईं बार व्यकि्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के चलते अंजाने में उनका दिल तक दुखा बैठता है।

ऐसे में मां लक्ष्मी उस व्यक्ति से रूठ जाती हैं, जिससे उसको धन की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई बार तो आपकी गलतियों का खामियाजा आपके बच्चों और घर परिवार को भी भुगतना पड सकता है।

 

MUST READ : दिवाली पर माता लक्ष्मी की इस आरती के बिना अधूरा माना जाता है पूजन

 

पंडित शर्मा के अनुसार ऐसी ही 9 आदतें हैं, जो मां लक्ष्मी को बिलकुल भी पसंद नहीं आती। और यदि आप भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं और आपमें इनमें से कोई एक आदत भी है, तो आज ही उसे छोड़ दें…

ये आदतें मां लक्ष्मी को दिलाती हैं गुस्सा…

1. कई बार पूजा के समय बहुत लोग भगवान की मूर्तियों और पूजा की सामग्री को जमीन पर रख देते हैं। भले ही धरती मां को काफी पवित्र माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद पूजा से संबंधित किसी भी मूर्तियां और पूजा की सामग्री को जमीन पर ना रखें।

फिर भी यदि आपको मूर्ति या पूजन सामग्री को जमीन पर रखना ही पड़ रहा है, तो जमीन पर पहले चादर या साफ कपड़ा बिछा ले। फिर उसके उपर इन्हें रखें।

2. इसके अलावा ढलता सूरज और चांद देखना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति के घर धन की कमी भी बनने लगती है।

 

MUST READ : दीपावली की रात ऐसे पहचाने मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत

 

3. रविवार के दिन सूर्य देव का दिन होने के कारण भूल से भी इस दिन कांसे के बर्तन में भोजन ना करें। कांसे का बर्तन रविवार वाले दिन अशुभ माना जाता है इसलिए यह आपके घर परिवार की तरक्की और सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है।

4. आप बाहर से जब भी घर पर लौटें तो अपने पैरों को शुद्ध और साफ पानी से जरूर धो लें। माना जाता है ऐसा करने से बाहर की सारी बुरी शक्तियां धूल कर नष्ट हो जाती हैं और आपके घर पर प्रभाव नहीं दिखा पातीं।

5. सूर्य अस्त या फिर दिन के समय में शारीरिक संबंध बनाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी मां रूठ जाती है और घर परिवार को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

6. शाम के समय यानि जब दिन का अस्त(संध्याबेला) हो रहा हो उस समय सोना भी अनुचित माना जाता है।

7. कभी भी किसी पुरुष को पराई स्त्री पर अपनी नजर नहीं डालनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ऐसे पुरुषों को दानव माना जाता है और इन पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा नहीं बरसातीं।
8. बेटियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है, ऐसे में जिस घर में लड़की या महिला अशांति फैलाती हैं या फिर लड़ाई झगड़ों का कारण बनती है वहां दरिद्रता वास करती है और धन की कमी बनी रहती है।
9. जिस घर में बुजुर्गों, महिलाओं या फिर मेहमानों की निंदा की जाती है, उस घर में मां लक्ष्मी अपने आशीर्वाद की कृपा नहीं बरसाती।


राशिफल (Weekly Rashifal) 5 से 11 नवंबर: इस दीपावली इन राशियों पर माता लक्ष्मी का रहेगा खास आशीर्वाद:—
नवंबर 2018 के पहले पूर्ण सप्ताह यानि 5 से 11 नवंबर 2018 तक सभी 12 राशियों पर ग्रह-नक्षत्रों का खास असर पड़ने जा रहा है। ज्योतिष बीके श्रीवास्तव के अनुसार इसके चलते कुछ राशि वालों को इन दिनों मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

ये रहेगा आपका साप्ताहिक राशिफल…
1. साप्ताहिक: मेष राशिफल-
इस राशि वालों को अत्यधिक जिम्मेदारियों के कारण कार्यस्थल पर अधिक समय देना होगा। ऐसे में यह पारिवारिक जिम्मेदारियों से कुछ समय तक मुंह मोड़ सकते हैं, जिसका प्रभाव पारिवारिक संबंधों पर पड़ सकता है। वहीं इनके इस कार्य के चलते इनके कार्यस्थल पर उनके काम की सराहना होगी। रिसर्च से जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा।

कुल मिलाकर ये लोग इस सप्ताह व्यावसायिक और पारिवारिक जीवन के बीच तालमेल बिठाने में काफी व्यस्त रहेंगे और उन्हें काफी परिश्रम करना होगा। इसके सिवाय इनका मन अाध्यात्मिक क्रियाकलापों में अधिक लगेगा और कुछ नया और ऐसा जानने की इच्छा होगी, जो सभी लोग आसानी से नहीं जान पाते हैं।

2. साप्ताहिक: वृषभ राशिफल –
वृषभ राशि के वालों कार्यक्षेत्र में स्थितियां बदलने का समय आ रहा है और आपने जो मेहनत की है उसका फल आपको अब मिलने वाला है।ऐसे में इस सप्ताह अपने मन की मुराद पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। इस सप्ताह आप किसी कलात्मक अभिरुचि में अधिक ध्यान देंगे।
जबकि सप्ताह के मध्य में कुछ खर्चे हो सकते हैं और किसी बात को लेकर महिलाओं से वाद विवाद हो सकता है।

सप्ताह के अंत में स्थितियां काफी बेहतर रहेगी और आप प्रसन्न चित्त रहेंगे। व्यवसायिक साझेदारी में अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ख़र्चों में अधिकता रह सकती है इसलिए धन का लेन-देन सोच-समझकर करें।

3. साप्ताहिक: मिथुन राशिफल –
इस राशि के जातकों के जीवन में उनके पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र को लेकर इस सप्ताह हलचल रह सकती है। अष्टम भाव में केतु और मंगल की स्थिति कुछ हद तक शारीरिक कष्ट दे सकती है। लेकिन यही स्थिति अचानक से धन लाभ की स्थिति भी उत्पन्न कर सकती है।

किसी से विरोधाभास होने के कारण बात बढ़ सकती है, लेकिन अपने काम के दम पर आप अपना पक्ष साबित कर पाएंगे और कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वाद विवाद में आपको विजय मिलेगी और आप अपना पुराना कर्ज चुका पाने में सफल होंगे।

4. साप्ताहिक: कर्क राशिफल-
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे अनुभव होंगे लेकिन व्यस्तता अधिक रहेगी। आप इस सप्ताह कोई नया वाहन, नए कपड़े अथवा गहने खरीदने का भरपूर प्लान बनाएंगे।

परिवार में ख़ुशियां आएंगी और त्योहारी सीजन में उत्सव का सा माहौल रहेगा जिससे घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और उन्हें हर काम में तरक्की मिलेगी।

5. साप्ताहिक: सिंह राशिफल –
सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं लेकिन पारिवारिक जीवन पूर्ण रूप से खुशमय रहेगा और घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। खर्चों में अधिक वृद्धि होने की संभावना दिखाई देती है और आमदनी थोड़ी कम रहेगी लिहाजा धन संबंधी कार्यों में ध्यान दें।
इस सप्ताह परिवार और मित्रों तथा संबंधियों के साथ नए-नए पकवानों का आनंद लेंगे और परिवार में अच्छा समय बिताएंगे। संतान के लिए समय थोड़ा सा परेशानी भरा है लेकिन इस सब के बावजूद भी वह परिवार की खुशी में खुशी ढूंढ लेंगे।

6. साप्ताहिक: कन्या राशिफल –
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कोई ऐसी चीज जिसे आप काफी समय से करना चाहते थे उसके सफल हो जाने से आपको लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से बना कर रखें।

धन लाभ होने की अच्छी स्थिति बनती है इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं और इस दौरान धन को अच्छे निवेश के रूप में आप सुरक्षित कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें परिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिससे आप मानसिक रूप से व्याकुल रह सकते हैं।

7. साप्ताहिक: तुला राशिफल –
तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपने व्यवहार में अनेक तरह के परिवर्तन महसूस करेंगे। विशेष रूप से उनमें जहां एक और गुस्सा की वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर दूसरों को प्रभावित करने की कला भी विकसित होगी।

कार्य क्षेत्र में समय उतना अच्छा नहीं है इसलिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति रह सकती है। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और वह अपने क्षेत्र में में उपलब्धि प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और उनकी मेहनत रंग लाएगी।

8. साप्ताहिक: वृश्चिक राशिफल –
वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरपूर रहेगा और मानसिक रूप से भी स्थितियां अच्छी रहने वाली हैं। वहीं इसके अलावा इन्हें अपने विद्या और ज्ञान के कारण अनेक प्रकार के लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कार्य क्षेत्र में वह अपने प्रयास जारी रखेंगे और किसी कारणवश उन्हें सुदूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं, लेकिन अपने बल और साहस के दम पर आप अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहेंगे और उन पर भी जा पाएंगे। खर्चे अत्यधिक रहने वाले हैं इसलिए पैसे को सोच समझकर ही खर्च करें।

9. साप्ताहिक: धनु राशिफल –
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के खर्चे अधिक होंगे इसलिए आपको सोच समझकर ही चलना चाहिए। वहीं खास बात यह है कि आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना बन हुई है।

वहीं कार्य क्षेत्र के काम से आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है अथवा विदेशी लोगों से संपर्क करने के अवसर प्राप्त होंगे। सुख सुविधाओं और धार्मिक क्रियाकलापों का खूब आनंद लेंगे और इन पर खुलकर खर्च करेंगे।
इस राशि के कुछ लोगों का स्थानांतरण किसी दूरस्थ स्थान पर हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप चैन की सांस लेंगे।

10. साप्ताहिक: मकर राशिफल-
मकर राशि के जातक इस सप्ताह एक से अधिक स्रोतों से आमदनी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पूर्व में किए गए उनके प्रयासों का लाभ इस समय में उन्हें प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

इसके अलावा सरकारी क्षेत्रों से लाभ हो सकता है तथा बड़े भाई बहनों और वरिष्ठ अधिकारियों को आपको सहयोग मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार के रोग से छुटकारा पाया जा सके। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और कानून के विरुद्ध जाकर कोई कार्य न करें।

11. साप्ताहिक: कुंभ राशिफल –
यह सप्ताह कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है और इस दौरान उन्हें विदेशी संपर्कों से भी काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। साप्ताह के राशिफल के मुताबिक यदि आप कोई नौकरी करते हैं तो आपको तरक्की मिलने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है इसलिए अपना अच्छा कार्य जारी रखें। इनके अलावा कानून और राजनीति के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा समय रहने की उम्मीद है। इस दौरान आप उत्तम सुखों का भोग करेंगे।

12. साप्ताहिक: मीन राशिफल –
मीन राशि के जातकों के ज्ञान को इस सप्ताह सराहा जाएगा और आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें तथा सहकर्मियों पर अधिक विश्वास ना करें। विदेशी संपर्क को से आमदनी में वृद्धि होगी तथा कार्यक्षेत्र में मेहनत का सिलसिला जारी रहेगा।

आपको किसी बड़े विश्वविद्यालय में दाख़िला मिल सकता है। वहीं इस सप्ताह धार्मिक यात्रा, तीर्थाटन, उच्च शिक्षा हेतु विदेश यात्रा आदि में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन काफी खुशनुमा रहेगा लेकिन काम में व्यस्तता के चलते आप परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। संतान का ध्यान रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो