scriptDRM उदय बोरवणकर ने पदभार ग्रहण किया, कर्मचारियों ने शोभन चौधुरी को दी विदाई | west central railway zone drm appointed | Patrika News
भोपाल

DRM उदय बोरवणकर ने पदभार ग्रहण किया, कर्मचारियों ने शोभन चौधुरी को दी विदाई

नए डीआरएम उदय बोरवणकर ने पदभार ग्रहण किया, पूर्व डीआरएम शोभन चौधुरी के दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर कर्मचारियों ने विदाई दी।

भोपालApr 25, 2019 / 02:57 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

bhopal drm

bhopal drm

भोपाल. रेलवे मैकेनिकल डिपार्टमेंट के हेड उदय बोरवणकर को भोपाल रेल मंडल (पश्चिम मध्य रेलवे) का डीआरएम बनाया गया। गुरुवार को नए डीआरएम उदय बोरवणकर ने पदभार ग्रहण करते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व डीआरएम शोभन चौधुरी के दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर कर्मचारियों ने विदाई दी।
पश्चिम मध्य रेलवे में भोपाल मंडल बेस्ट

भोपाल रेल मंडल बीते एक साल में यात्री सुविधा समेत अन्य क्षेत्रों में पूरे पश्चिम मध्य रेलवे में सबसे अच्छा काम किया है। इसके बदले बुधवार को जबलपुर में रेलवे के जीएम अजय विजयवर्गीय ने भोपाल डीआरएम शोभन चौधुरी व सीनियर डीसीएम विनोद तमोरी को 15 शील्ड देते हुए मंडल में हुए कामों की तारीफ करते हुए सम्मानित किया।
bhopal drm

शोभन चौधुरी व सीनियर डीसीएम विनोद तमोरी को मिले 15 शील्ड

शोभन चौधुरी को ये शील्ड रेल सप्ताह समारोह में दी गईं। खास बात यह है कि अकेले भोपाल रेल मंडल को ओवर ऑल इफिशियेंशी शील्ड मिली है। यह शील्ड उस मंडल को दी जाती है जिसमें रेलवे के सभी क्षेत्रों में अच्छे काम हुए हो।

शोभन चौधुरी ने रेलकर्मियों को दिया सफलता का श्रेय

भोपाल रेल मंडल के पूर्व डीआरएम शोभन चौधुरी व सीनियर डीसीएम विनोद तमोरी के रहते मंडल में बेहतर काम हुए हैं, इसके चलते जोन स्तर पर मंडल को ये कामयाबी मिली है। डीआरएम शोभन चौधुरी ने इस सफलता का श्रेय मंडल के सभी रेलकर्मियों को दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो