मोहित ने बताया कि स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद एमबीएम किया है। जॉब की बजाय यहां कॅरियर बनाने में रुचि थी। तीन साल पहले ही इस क्षेत्र में एंट्री की। भोपाल के अलावा नार्थ इंडिया में भी एक खिताब मिला है। अब खुद को एक्सप्लोर करने के लिए तैयारियां कर रहा हूं।
मोहित ने बताया कि उन्होंने पीएम के जीवन पर बनी ड्राक्यूमेंट्री में काम किया है। यह 2018 में बनी थी। मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने निर्माण किया। पीएम का अभिनय कौन करेगा इसके लिए हुए ऑडीशन में वे पास हो गए। तब से कॅरियर को नया मोड़ मिला।