भोपाल

दूध को लेकर सामने आया ये बड़ा खुलासा, जानिये कौन सा दुध है सेहतमंद

आयुर्वेद में दूध अमृत Milk elixir सामान…

भोपालJan 04, 2020 / 03:31 pm

दीपेश तिवारी

दूध को लेकर सामने आया ये बड़ा खुलासा, जानिये कौन सा दुध है सेहतमंद

भोपाल Bhopal/ दूध milk के उत्पादन में भारत India विश्व में पहले स्थान पर बना हुआ है। पोषक तत्वों nutrients से भरपूर होने की वजह से आयुर्वेद Ayurveda में दूध की अहम जगह है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक प्रोटीन protein और कैल्शियम calcium से भरपूर दूध पीना सभी के लिए बेहद जरूरी है। यूं तो दूध अपने आप में एक सम्पूर्ण आहार है, बावज़ूद इसके लोग दूध को लेकर हमेशा संशय Doubt में रहते हैं।

वहीं जानकारों की मानें तो आयुर्वेद में दूध को अमृत Milk elixir सामान माना गया है। भारत समेत विश्व के कई देशों में लोग रोजाना दूध पीते हैं। आयुर्वेद में भी दूध के कई गुणों का वर्णन मिलता है।

शिशुओं के लिए दूध को सर्वोतम आहार Best diet माना गया है। अलग अलग जगहों पर लोग अलग अलग जानवरों के दूध का सेवन करते हैं। जैसे कि गाय, भैंस, बकरी या कहीं कहीं ऊंटनी के दूध का भी उपयोग किया जाता है। वहीं जानकारों का कहना है कि भारतीय नस्ल की गाय के दूध को गुणों की दृष्टि से सबसे अच्छा माना गया है।

ज्यादातर लोगों के बीच दूध को लेकर अलग-अलग धारणा है कि जैसे कौन सा दूध सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है। ऐसे में सबसे ज्यादा संदेह आज कल आने वाले दूध को लेकर है, जहां एक ओर कुछ लोग फुल क्रीम दूध Full cream milk को ज्यादा फायदेमंद बताते है, वहीं कुछ लोग टोन्ड दूध toned milk का समर्थन करते हैं।
शोध में सामने आई सच्चाई : research on milk …
एक शोध Research में फुल क्रीम दूध पीने वाले बच्चे मोटापे का कम शिकार पाए गए हैं। जबकि टोन्ड दूध पीने वाले बच्चों में मोटापा ज्यादा देखने को मिला है।
MUST READ : मिलावटी तो नहीं आपका दूध, बच्चों को पिलाने से पहले इन 8 तरीकों से करें पहचान

लो कॉलेस्ट्रोल Low cholesterol की वजह से लोग फुल क्रीम दूध की जगह टोन्ड मिल्क का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं टोन्ड मिल्क आपके बच्चे की सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक है। कनाडा में हुए एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है।
इस शोध में फुल क्रीम दूध पीने वाले बच्चे मोटापे का कम शिकार पाए गए हैं। जबकि टोन्ड दूध पीने वाले बच्चों में मोटापा ज्यादा देखने को मिला है। कनाडा और अमेरिका में बच्चे दूसरे देशों के बच्चों की तुलना में ज्यादा मोटे पाए गए हैं। इसी वजह को जांचने के लिए यह रिसर्च किया था।
कनाडा के शोधकर्ता…
कनाडा के सैंट माइकल्स हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है। रिसर्च में लो-फैट वाले मिल्क में मोटापा दूर करने वाली बात को भ्रम बताया गया है। इसके विपरीत रोजाना फुल क्रीम दूध पीने वाले 40 फीसदी बच्चे मोटापे का कम शिकार पाए गए हैं।
शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च में गाय का दूध पीने वाले 21,000 बच्चों को शामिल किया था। यह शोध 1 से 18 साल तक के बच्चों पर किया गया था। साथ ही उन्होंने गाय के दूध से बढ़ने वाले मोटापे पर हुई करीब दो दर्जन रिसर्च का भी अध्ययन किया था।
दूध को लेकर ये है मान्यता…
आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार के अनुसार आमतौर पर सभी प्रकार के दूध का स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा ही होता है। बकरी के दूध को आरोग्य की दृष्टि से सर्वदोषहर कहा गया है, अर्थात इसके सेवन से सभी तरह के दोष ठीक हो जाते हैं। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी दूध बहुत उपयोगी है।
दूध में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन और मिनरल अधिक मात्रा में होते हैं जो अच्छी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी हैं।


आयुर्वेदिक दृष्टि से दूध के फायदे :
जानकारों की मानें तो आयुर्वेद में दूध को जीवन शक्ति बढ़ाने वाला आहार बताया गया है। उनके अनुसार दूध में बुद्धि, ताकत और धातुओं को बढ़ाने वाला रसायन होता है। दूध में ओज बढ़ाने वाले द्रव्य के सभी गुण पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से ओज बढ़ता है। इसके अलावा दूध में निम्लिखित गुण होते हैं।
इसमें करता है मदद…
कब्ज़ दूर करने वाला।
शरीर में स्निग्धता लाने वाला।
गर्भ की स्थापना में सहायक।
घावों को भरने में उपयोगी।
रंग को निखारने वाला।
स्वर में वृद्धि करने वाला।
जलन को शांत करने वाला।

फायदेमंद: इन रोगों में दूध का सेवन
वैसे तो स्वस्थ रहने के लिए रोजाना दूध का सेवन करना ज़रूरी माना जाता है। कुछ ऐसी समस्याएं भी हैं जिनसे पीड़ित होने पर दूध का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है।
जानकारों के अनुसार यदि आप टीबी,पुराना बुखार,एसिडिटी,खाने के बाद पेट में होने वाला दर्द,कब्ज़,शुक्र की कमजोरी,शरीर का सूखना जैसी समस्याओं से जुझ रहे हैं तो चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दूध का सेवन करना चाहिए।
गाय का दूध : माना जाता है सर्वोत्तम…
अन्य जानवरों के दूध की तुलना में गाय के दूध को सबसे ज्यादा पौष्टिक माना गया है। वर्तमान समय में भारत में गाय की 40 प्रजातियां पायी जाती हैं।
गाय के दूध के इन फायदों के कारण ही गावों के अधिकांश घरों में आज भी लोग गाय पालते हैं। जो गायें जंगल में चरती हैं और जड़ी बूटियां व तमाम किस्म की वनस्पतियां खाती हैं। उन गायों का दूध सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है। आयुर्वेद में इन गायों के दूध को दिव्य अमृत कहा गया है।
आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार के अनुसार गाय का दूध हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। मां के दूध के बाद गाय के दूध को ही शिशुओं के लिए सबसे लाभकारी आहार बताया गया है।
गाय का दूध इन रोगों में है फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार गाय का दूध वात और पित्त दोष को शांत करता है। इसमें जीवन शक्ति बढ़ाने वाले और बुढ़ापे में होने वाले रोगों को दूर करने की शक्ति होती है। गाय के दूध के नियमित सेवन से निम्न समस्याओं में लाभ मिलता है।
1. थक कर चक्कर आना।
2. अधिक प्यास।
3. पुराना बुखार।
4. शरीर के किसी अंग से रक्तस्राव होना।
5. मूत्र त्याग में कठिनाई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.