scriptहलफनामे में हुआ खुलासा, 83 फ़ीसदी बढ़ोतरी के साथ इतनी हुई बैजयन्त पंडा की संपत्ति | Baijayant panda have property worth is 57 crore 44 lakh | Patrika News
भुवनेश्वर

हलफनामे में हुआ खुलासा, 83 फ़ीसदी बढ़ोतरी के साथ इतनी हुई बैजयन्त पंडा की संपत्ति

पंडा दो बार सांसद भी रह चुके है और हाल ही में बीजेडी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है…

भुवनेश्वरApr 26, 2019 / 05:23 pm

Prateek

panda file photo

panda file photo

(भुवनेश्वर): ओड़िशा में चौथे चरण के चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार है। केंद्रपाड़ा से बीजेपी की टिकट पर मैदान में डटे बैजयन्त पंडा की संपत्ति में बीते पांच सालों में 83.86 प्रतिशत बढोत्तरी हुयी है। पंडा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाधयक्ष भी हैं। वह दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

 

 

केंद्रपाड़ा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में सबसे अमीर है पंडा

केंद्रपाड़ा लोकसभा क्षेत्र से सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें तीन प्रमुख पार्टियों बीजेपी, बीजेडी और कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़पति हैं। जिनके नाम बैजयन्त पंडा, अनुभव महंती और कांग्रेस से धरणीधरन नायक हैं। जिनकी संपत्ति का ब्यौरा हलफनामों से पता चला है। पंडा सबसे धनी हैं। इसके बाद कांग्रेस व फिर बीजेडी का नम्बर है। इन पर देनदारियां भी हैं पर वह संपत्ति के मुकाबले कम है। पंडा के पास 2014 में 31 करोड़ 24 लाख तथा 2009 के चुनाव में 16 करोड़ 11 लाख की संपत्ति थी जो अब बढ़कर 57 करोड़ 44 लाख बताई गयी है।

Home / Bhubaneswar / हलफनामे में हुआ खुलासा, 83 फ़ीसदी बढ़ोतरी के साथ इतनी हुई बैजयन्त पंडा की संपत्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो