scriptआगामी चुनाव में ओड़िया सेलेब्रिटीज पर दांव लगा सकती है भाजपा | bjp can give chance to odiya film stars in upcoming elections | Patrika News
भुवनेश्वर

आगामी चुनाव में ओड़िया सेलेब्रिटीज पर दांव लगा सकती है भाजपा

सेलेब्स को समायोजित करने के लिए कुछ सिटिंग एमपी का टिकट काटा जा सकता है…

भुवनेश्वरSep 16, 2018 / 04:53 pm

Prateek

bjp

bjp

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): लोकप्रियता के ग्राफ के अनुसार भाजपा ओडिशा में फिल्मी सितारों व अन्य सेलेब्रिटीज को लोकसभा व विधानसभा में उतार सकती है। राज्य में दोनों चुनाव एक साथ होंगे। इसी साल पांच फिल्मी कलाकारों को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी में शामिल कराया था। पार्टी की राज्य इकाई की योजना है कि अध्यक्ष अमित शाह के 24 सितंबर को ओडिशा आगमन के मौके पर इन्हें उनसे परिचित कराया जाएगा। शाह भुवनेश्वर स्थित राज्य कार्यालय में पदाधिकारियों से मिलेंगे और भोजन की व्यवस्था उनके लिए कार्यालय में ही रखी गयी है। वह पुरी मे महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करने वाले है। सम्मेलन में फिल्मी चेहरे भी मंच पर दिख सकते हैं।


सूत्रों के अनुसार नामीगिरामी हस्तियों को चुनाव मैदान में उतारना भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। इसी वर्ष 2018 में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेतृत्व के संकेत पर तब इसकी शुरुआत की थी जब जिला परिषद में केसरिया झंडा फहराने के बाद बिजैपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। पार्टी यहां पर सम्मानजनक वोट पाकर दूसरे नंबर पर थी। जिला परिषद के चुनाव और उप चुनाव के बीच ओडिया फिल्म अभिनेता मिहिर दास, श्रीतमदास, अभिनेत्री अपराजिता महंति, महाश्वेता राय, अनु चौधरी, पिंकी प्रधान ने पार्टी की सदस्यता ली थी। बताया जाता है कि इनमें से कुछ पर पार्टी दांव लगा सकती है।

 

पत्रिका ब्यूरो
इन सेलेब्रिटीज ने है हाल ही में ली सदस्यता IMAGE CREDIT: पत्रिका ब्यूरो

 

भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो कला एवं संस्कृति, फिल्म, स्पोर्ट्स, चिकित्सा स्वास्थ्य, समाज सेवा, मीडिया के चर्चित चेहरों की भाजपा के प्रति आस्था पर रणनीतिकारों की नजर है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम ऐसे प्रमुख राज्य हैं जहां के स्थानीय सेलेब्रिटीज को उतारा जा सकता है। तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना के चुनावी जंग के लिए सितारों में संभावनाएं टटोली जा रही हैं। कोई क्षेत्रीय पार्टी बनाता है तो उससे तालमेल की बात की जा सकती है।

 

सेलेब्स को समायोजित करने के लिए कुछ सिटिंग एमपी का टिकट काटा जा सकता है। भाजपा पहले भी फिल्मी सितारों को उतार चुकी है। इनमें धर्मेंद्र (बीकानेर), हेमामालिनी (मथुरा), शत्रुघ्न सिन्हा (पटना) चर्चित हैं। एक पत्र की रिपोर्ट को माने तो पार्टी सनी देओल को गुरदासपुर से लड़ाने पर विचार कर रही है। इस सीट से स्वर्गीय विनोद खन्ना जीतते रहे हैं। दिल्ली की किसी संसदीय सीट से अक्षयकुमार पर दांव आजमाने की तैयारी है तो माधुरी दीक्षित को मुंबई या कानपुर से उतारने की चर्चा है। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, चिकित्सक डा.नरेश त्रेहन का भी नाम लिया जा रहा है। युवा वोटों पर पार्टी की पैनी नजर है।

Home / Bhubaneswar / आगामी चुनाव में ओड़िया सेलेब्रिटीज पर दांव लगा सकती है भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो