script24 सितंबर को पुरी में दहाड़ेंगे अमित शाह | bjp president amit shah will be in puri on 24 september | Patrika News
भुवनेश्वर

24 सितंबर को पुरी में दहाड़ेंगे अमित शाह

बीजद के साथ गठबंधन टूटने के बाद ओडिशा में भाजपा कमजोर होती गयी…

भुवनेश्वरSep 12, 2018 / 03:47 pm

Prateek

amit shah

amit shah

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भले ही विभिन्न मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से गलबहियां डाले रहें, पर ओडिशा की राजनीति में भाजपा उनके प्रति आक्रामक है। शाह 24 सितंबर को ओडिशा आएंगे। वह पुरी में महिलाओं को संबोधित करेंगे। ओडिशा में यह उनका 9वां दौरा होगा।

 

अध्यक्ष अमित शाह 24 सितंबर को ओडिशा आएंगे। वह पुरी में पार्टी के महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राज्य में बूथ स्तर की तैयारियों का जायजा लेंगे। शाह ओडिशा मिशन 120+ को सफल होते देखना चाहते हैं।


राज्य के 36 हजार बूथों पर समितियां बनाने के काम की भी समीक्षा भी वह करेंगे। महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रभाती परीडा ने शाह के दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि वह पुरी में सम्मेलन को संबोधित करने के बाद भुवनेश्वर पार्टी आफिस में प्रमुख पदाधिकारियों से मिलेंगे।


पार्टी के सूत्र बताते हैं कि वह संभावित प्रत्याशियों के पैनल पर भी बातचीत करेंगे। ओडिशा की 147 विधानसभा तथा 21 लोकसभा सीटों पर उनकी पैनी नजर है। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों में से एक सुंदरगढ़ भाजपा के पास है जहां से केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम ने मामूली अंतर से बीजू जनता दल के दिलीप तिर्की को पराजित किया था। राज्य की विधान सभा की कुल 147 सीटों में से भाजपा 10 ही जीत पायी थी। बीजद के साथ गठबंधन टूटने के बाद ओडिशा में भाजपा कमजोर होती गयी।

 

केंद्र सरकार बनने के बाद अमित शाह का ओडिशा दौरा

6 जुलाई 2015 को भुवनेश्वर में पहली जनसभा

25 नवंबर 2016 को भुवनेश्वर में दूसरी जनसभा

20 जनवरी 2017 को पुरी में धार्मिक समारोह

14 और 15 अप्रैल 2017 को भुवनेश्वर में कार्यकारिणी बैठक

4 से 6 जुलाई 2017 तक सड़क यात्रा व गंजम में सभा

6 से 8 सितंबर तक रुके पदाधिकारियों संग बैठक करते रहे

4 व 5 अप्रैल 2018 कालाहांडी और बलंगीर में सभाएं की

1 जुलाई 2018 को आकर पदाधिकारियों के साथ बैठक

24 सितंबर 2018 को शाह का पुरी आने का कार्यक्रम है

 

Home / Bhubaneswar / 24 सितंबर को पुरी में दहाड़ेंगे अमित शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो