scriptविधायक जार्ज तिर्की कांग्रेस में शामिल,चुनावी सीट को लेकर तेज हुई अटकलें | George Tiriki joined congress,odisha update news | Patrika News
भुवनेश्वर

विधायक जार्ज तिर्की कांग्रेस में शामिल,चुनावी सीट को लेकर तेज हुई अटकलें

तिर्की के पार्टी में शामिल होने के साथ ही यह अटकलें लगाई जा रही है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस उन्हें किस सीट पर चुनाव लड़ने का मौका देगी…

भुवनेश्वरSep 19, 2018 / 07:22 pm

Prateek

जॉर्ज तिर्की

जॉर्ज तिर्की

(भुवनेश्वर): ओडिशा से कांग्रेस के लिए अच्छी ख़बर है। सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर से निर्दलीय विधायक जॉर्ज तिर्की कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। आदिवासी समुदाय में जॉर्ज तिर्की की सही पकड़ है ऐसे में उनका पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। तिर्की के पार्टी में शामिल होने के साथ ही यह अटकलें लगाई जा रही है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस उन्हें किस सीट पर चुनाव लड़ने का मौका देगी।


आदिवासियों के लोकप्रिय नेता तिर्की

सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर से निर्दलीय विधायक जॉर्ज तिर्की ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह आदिवासी समुदाय से आते हैं। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि तिर्की के आने से सुंदरगढ़ में कांग्रेस मजबूत होकर निखरेगी। जार्ज तिर्की आदिवासियों के लोकप्रिय नेता हैं।


झामुमो को किया था मजबूत,बनाना चाहते थे अलग पार्टी

विधायक जार्ज तिर्की झारखंड मुक्ति मोरचा से जुड़े थे। मोरचा के अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनके बेटे हेमंत सोरेन के वह नजदीकी नेता रहे हैं। ओडिशा में झारखंड मुक्ति मोरचा को मजबूती देने में उनका योगदान रहा है। मयूरभंज से झामुमो चुनाव भी जीतती रही है। तिर्की आदिवासियों को एकत्र करके अपनी अलग पार्टी बनाने की भी तैयारी में थे।


इस सीट से पार्टी दे सकती है मौका

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बुधवार को पार्टी में शामिल किया। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जेना और सुदर्शन समेत कई लोगों ने काग्रेस की सदस्यता ली। सूत्र बताते हैं कि जार्ज तिर्की को सुंदरगढ़ लोकसभा से लड़ाया जा सकता है। यहां पिछले चुनाव में भाजपा के जुएल ओरम जीते थे। उन्हें आदिवासी कल्याण मंत्री बनाया गया है। उन्होंने बीजेडी के दिलीप तिर्की को करीब पांच हजार वोटों से हराया था।

Home / Bhubaneswar / विधायक जार्ज तिर्की कांग्रेस में शामिल,चुनावी सीट को लेकर तेज हुई अटकलें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो