scriptनफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूंः राहुल | I have come to open a shop of love in the market of hatred: Rahul | Patrika News
भुवनेश्वर

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूंः राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को ओडिशा पहुंची। उन्होंने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। राहुल गांधी के आने पर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। ओडिशा के लोगों से अपने मुद्दों के साथ आगे आने का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वे उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे। वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

भुवनेश्वरFeb 07, 2024 / 12:16 am

Rabindra Rai

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूंः राहुल

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूंः राहुल

मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची ओडिशा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को ओडिशा पहुंची। उन्होंने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। राहुल गांधी के आने पर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। ओडिशा के लोगों से अपने मुद्दों के साथ आगे आने का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वे उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे। वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सात से आठ घंटे तक लोगों की बात सुन रहे
राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे यात्रा के दौरान सात से आठ घंटे तक लोगों की बात सुन रहे हैं और हर दिन 15 मिनट तक उन्हें संबोधित कर रहे हैं। लोगों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है। देश को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के पहले संस्करण 2022-23 के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी और यह यात्रा नफरत व अन्याय के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह सफल रही क्योंकि लाखों लोगों ने यात्रा में भाग लिया।

जनता के अनुरोध के बाद यह यात्रा
राहुल ने कहा कि झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लोगों ने मुझसे कहा कि उनके राज्य से यात्रा नहीं गुजरी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस इन राज्यों में भी नफरत फैला रही है और अन्याय कर रही है।
मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन राज्यों की जनता के अनुरोध के बाद आयोजित की गई है।

बेरोजगारों, आदिवासियों, महिलाओं, दलितों और युवाओं के लिए मांगा जा रहा न्याय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि न्याय यात्रा में बेरोजगारों, आदिवासियों, महिलाओं, दलितों और युवाओं के लिए न्याय मांगा जा रहा है। ओडिशा आते हुए मेरी मुलाकात झारखंड में एक व्यक्ति से हुई, जो जमीन के मुद्दे का सामना कर रहा था। मेरे हस्तक्षेप के बाद इसका समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कॉरपोरेट संस्थाओं द्वारा किसानों की जमीन हड़पने जैसी कुछ शिकायतें भी सामने आईं।

Hindi News/ Bhubaneswar / नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूंः राहुल

ट्रेंडिंग वीडियो