scriptओडिशा की दुती चंद शेयर करेंगी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट, जल्द होगा प्रसारण | KBC 11: Athlete Dutee Chand To Share Hot Seat In Kon Banega Crorepati | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा की दुती चंद शेयर करेंगी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट, जल्द होगा प्रसारण

KBC 11: दुतीचंद ने (Dutee Chand Life Story) देश के 50 पावरफुल लोगों में जगह (Dutee Chand Success Story) बना ली है। (Kon Banega Karorpati) ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kon Banega Crorepati) के (KBC) इस एपिसोड (Amitabh Bachchan) का प्रसारण…

भुवनेश्वरOct 20, 2019 / 09:28 pm

Prateek

KBC 11,Dutee Chand Life Story,Dutee Chand Success Story,Kon Banega Karorpati,Kon Banega Crorepati,KBC,Amitabh Bachchan

ओडिशा की दुती चंद शेयर करेंगी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट, जल्द होगा प्रसारण

(भुवनेश्वर): सौ मीटर दौड़ में नेशनल रिकार्ड बना चुकी ओडिशा की दुतीचंद (Dutee Chand) जल्द ही रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखाई देंगी। यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2019 को प्रसारित किया जाएगा। दुतीचंद सोमवार को मुंबई रवाना होंगी। दुतीचंद देश की तीसरी महिला धाविका हैं जिन्होंने समर ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। अपनी एक नजदीकी सहेली से समलैंगिक रिश्तों को स्वीकारने के बाद वह चर्चा में आईं थीं। वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में शामिल होने को उत्साहित हैं। उनका कहना है कि 2020 ओलंपिक के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनका सपना है।


दुतीचंद ने एशियन गेम्स 2018 (Asian Games 2018) में दो रजत और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2019 में स्वर्ण जीतकर वाहवाही लूटी। समलैंगिक संबंधों को सार्वजनिक करना व ताजिंदगी निभाने की घोषणा ने उन्हें और भी चर्चा में ला दिया था। दुतीचंद कीट यूनिवर्सिटी की छात्रा भी हैं। वह कामयाबी के लिए कीट यूनीवर्सिटी के संस्थापक सांसद डा.अच्युत सामंत को श्रेय देती हैं। वह कहती हैं कि कीट उनकी प्रतिभा को पहचाना और अवसर दिया।

50 पावरफुल में दुती बनाई जगह

KBC 11,Dutee Chand Life Story,Dutee Chand Success Story,Kon Banega Karorpati,Kon Banega Crorepati,KBC,Amitabh Bachchan

हाल ही में दुतीचंद देश के 50 पावरफुल लोगों में स्थान पा गई। हालांकि वह 47वें नंबर पर है लेकिन यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है। इस सूची देश के नामीगिरामी लोग शामिल हैं। देश की लीडिंग इंगलिश और हिंदी मैगजीन इंडिया टुडे हर साल 50 लोगों की सूची छापती है जिसमें देश की हस्तियां शामिल हैं। रैंकिंग देने का मीडिया हाउस का अपना पैमाना है। यह सूची अगस्त के संस्करण में छपी थी। 2018 के एशियन गेम्स तथा 2019 की वर्ल्ड यूनिवर्सिटियाड में उसका गोल्ड मेडल जीतना उसकी इस कामयाबी का कारण बना। मैगजीन ने उसे देश की पहली ओपेनली समलैंगिक घोषित किए जाने का भी जिक्र किया है। एशियन गेम्स में उसने दो रजत पदक तथा 2019 के वर्ल्ड यूनिवर्सिटियाड में स्वर्ण पदक जीतना उसकी खास उपलब्धि रही। मैगजीन ने उसकी उपलब्धियों के कारण उसकी शान में कसीदे पढ़े। इस नामीगिरामी सूची में कुमार मंगलम बिड़ला को दूसरे नंबर पर रखा गया। गौतम आडानी, उदय कोटक, आनंद महिंद्रा, रतन टाटा, विराट कोहली भी हैं। कोहली 7वें नंबर तो अमिताभ बच्चन 9वें पर हैं।

Home / Bhubaneswar / ओडिशा की दुती चंद शेयर करेंगी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट, जल्द होगा प्रसारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो