माओवादी बालेननारायण स्वामी के साथ ही उसकी पत्नी फूलबती को उसके साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी बुधवार को हुई। इसका उपनाम दामोदर भी बताया जाता है जबकि पत्नी को गंगी भी कहा जाता है। उसके ऊपर एक लाख का इनाम था। पुलिस के अनुसार उस पर सौ लोगों की हत्याओं के अलावा ओडिशा व आंध्र की सीमा पर सुरक्षा बलों पर हमले, बारूदी सुरंग बिछाने के भी आरोप हैं। ये दोनों की माओवादी ग्रुप की स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य बताए जाते हैं।
यह भी बताया जाता है कि दोनों माओवादियों पर चित्रकोंडा में जलाशय में बोट पर जा रहे 35 सुरक्षा बलों की हत्या करने का भी आरोप है। सुरक्षा बलों की समूह में हत्या करने की 2008 में हुई यह सबसे बड़ी घटना बतायी जाती है। यही नहीं 2012 में बीएसएफ कमांडेंट की भी हत्या व अन्य कई हत्याओं में इसका आरोप बताया जाता है। ।