scriptनवीन की पहली कैबिनेट में किसान और महिलाओं पर बरसी मेहरबानियां,जल्द ही मिलने वाली है यह बड़ी सौगात | odisha CM naveen patnaik declared schemes for farmers and womens | Patrika News
भुवनेश्वर

नवीन की पहली कैबिनेट में किसान और महिलाओं पर बरसी मेहरबानियां,जल्द ही मिलने वाली है यह बड़ी सौगात

पटनायक ने आज ही पांचवीं बार सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली…
 

भुवनेश्वरMay 29, 2019 / 08:50 pm

Prateek

cm

cm

(भुवनेश्वर): नवीन पटनायक सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में राज्य के 33 लाख किसानों को ‘कालिया’ (कृषक एसिस्टेंस फॉर लाइवलीहुड एंड इनकम ऑगमेंटेशन) स्कीम में लाभार्थी बनाने का निर्णय लिया गया। इस स्कीम के तहत रकम सीधे किसानों के खाते ट्रांसफर की जाती है।

 

 

सरकार का कहना है कि किसानों की इस योजना में लाभार्थी किसान परिवारों की संख्या बढ़कर 75 लाख हो गयी। यह 33 लाख किसान परिवारों को मिलाकर संख्या 75 होगी। पहले 42 लाख थी। पहले दिन ही कैबिनेट मीटिंग में पैसा ट्रांसफर करने के आदेश दिए गए हैं। हफ्ते भीतर यह काम हो जाएगा। यह जानकारी पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने नवीन पटनायक ने मीडिया को सचिवालय में दी।

 

 

उन्होंने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कैबिनेट एक हजार करोड़ रुपया महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए मंजूरी दी गयी। यह धन उनके कामकाज के लिए मिशन शक्ति के माध्यम से दी गयी। इन प्रस्तावों की स्वीकृति देकर नवीन पटनायक ने चुनावी वादे पूरे करने से सरकार के कामकाज के शुरूआत की। पटनायक ने आज ही पांचवीं बार सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली।

 

Home / Bhubaneswar / नवीन की पहली कैबिनेट में किसान और महिलाओं पर बरसी मेहरबानियां,जल्द ही मिलने वाली है यह बड़ी सौगात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो