scriptजगन्नाथ धाम की बढ़ेगी शोभा, 3 हजार करोड़ से होगा पुरी का सौंदर्यीकरण | Odisha Government Approved 300 Crore For Puri Beautification Work | Patrika News
भुवनेश्वर

जगन्नाथ धाम की बढ़ेगी शोभा, 3 हजार करोड़ से होगा पुरी का सौंदर्यीकरण

(Odisha News) पुरी (Puri News) बनेगा और भी हेरिटेज सिक्योरिटी जोन के सौंदर्यीकरण को सरकार (Odisha Government) ने पहली किस्त जारी की…
 

भुवनेश्वरDec 26, 2019 / 08:30 pm

Prateek

जगन्नाथ धाम की बढ़ेगी शोभा, 3 हजार करोड़ से होगा पुरी का सौंदर्यीकरण

जगन्नाथ धाम की बढ़ेगी शोभा, 3 हजार करोड़ से होगा पुरी का सौंदर्यीकरण

(भुवनेश्वर): पुरी धाम में जगन्नाथ मंदिर के 75 मीटर के दायरे में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपया स्वीकृत किया है। सरकार ने यह रकम आक्समिक निधि से स्वीकृत की है। सबसे पहले भूमि अर्जन की एवज में विस्थापितों को मुआवजा इसी रकम से वितरित किया जाएगा। इस क्षेत्र को हेरिटेज सिक्युरिटी जोन का नाम दिया गया है। रकम आबाधा स्कीम के तहत 2019-2020 वित्तीय साल में दी गई है।

 

पुरी के आर एंड बी डिवीजन के एक्सीक्यूटिव इंजीनियर के नाम रकम आवंटित की गई। राज्य सरकार के वित्तीय सलाहकार एवं अपर सचिव (वित्त) एस.कानूनगो का पत्र जारी किया गया है। हेरिटेज सिक्योरिटी जोन के सुंदरीकरण के लिए सैकड़ों वर्ष पुराने मठों को तोड़ दिया गया है। बाजार भी हटा दिया गया है।

 

विकास का सारा काम तीन साल में पूरा होना है। इस प्रोजेक्ट की पूरी लागत 3,208 करोड़ रुपया आएगी। बताया गया है कि चालू साल में 719 करोड़, फिर 1402 करोड़ और उसके बाद 1,087 करोड़ तीन चरणों से धन स्वीकृत किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में हेरिटेज सिक्योरिटी, श्रीसेतु, मुसा रिवर रिवाइवल प्लान, जगन्नाथ बल्लभ पिलग्रिम सेंटर पर काम होगा। रघुनाथ लायब्रेरी, अठमला हेरिटेज प्रोजेक्ट और लेक प्रोजेक्ट पर भी विशेष कार्य होगा।

Home / Bhubaneswar / जगन्नाथ धाम की बढ़ेगी शोभा, 3 हजार करोड़ से होगा पुरी का सौंदर्यीकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो