scriptओडिशा: 42 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, ओडिया महिला की अमरीका में मौत | Odisha News: 42 Coronavirus Positive Case Reported | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा: 42 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, ओडिया महिला की अमरीका में मौत

Odisha News: केंद्रपाड़ा में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 11 गांवों को सील कर दिया (Coronavirus Positive Case In Odisha) गया…

भुवनेश्वरApr 07, 2020 / 06:12 pm

Prateek

ओडिशा: 42 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, ओडिया महिला की अमरीका में मौत

ओडिशा: 42 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, ओडिया महिला की अमरीका में मौत

(भुवनेश्वर): ओडिशा में कोरोना वायरस से एक मौत हुईं है। कोरोना वायरस की चपेट में यह पहली मौत है। मृतक झारपड़ा भुवनेश्वर का रहने वाला है। एक अन्य जानकारी के मुताबिक अमरीका के न्यू जर्सी में रहने वाली ओडिया महिला की मौत हो गई। मृतका को कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। भुवनेश्वर में ही एक अन्य व्यक्ति के कोरोना प़जिटिव पाए जाने से अब इनकी संख्या बढ़कर 42 हो गई। सोमवार को केंद्रपाड़ा में एक प़जिटिव पाया गया था। नौ अप्रैल से लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया।

 

यह जानकारी कोरोना पर सरकारी प्रवक्ता सुब्रत बागची ने मीडिया को दी। मंगलवार को भुवनेश्वर के मधुसूदन नगर में 45 वर्षीया अधेड़ संक्रमित हो गया। ओडिशा में अब तक 2212 नमूनों का परीक्षण किया गया। कोरोना पॉजिटिव के 42 मामले अब तक आए हैं। प्रवक्ता बागची ने बताया कि मृतक चार अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। मृतक हाइपरटेंशन, रेसपिरेटरी से पीड़ित था। वह कोरोना पॉजिटिव था। उसकी मृत्यु छह अप्रैल को हुई।

 

उधर केंद्रपाड़ा में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 11 गांवों को सील कर दिया गया। रोकथाम के समस्त उपाय किए जा रहे हैं। गांव वालों ने बांसबल्ली लगाकर सीमा पर नाकाबंदी कर दी। जिलाधिकारी सामंत वर्मा ने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति के संपर्क आए लोगों को क्वारंटाइन पर जाने को कहा गया है। इस पॉजिटिव केस को कटक के अश्वनी अस्पताल में रखा गया है।

Home / Bhubaneswar / ओडिशा: 42 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, ओडिया महिला की अमरीका में मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो