scriptओडिशा सीएम नवीन पटनायक को जानमाल की धमकी देने वाला निकला कैदी,जांच जारी | The prisoner give Threat to naveen patnaik,odisha cm naveen patnaik | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक को जानमाल की धमकी देने वाला निकला कैदी,जांच जारी

यह जानकारी एडीजी क्राइम ब्रांच संतोष उपाध्याय ने दी…

भुवनेश्वरSep 04, 2018 / 07:52 pm

Prateek

odisha cm

odisha cm

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की धमकी वाला पत्र तथा 50 करोड़ रुपए की मांग के मामले में ओडिशा और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी एडीजी क्राइम ब्रांच संतोष उपाध्याय ने दी। उपाध्याय ने कहा कि धमकी पत्र का वेरीफिकेशन कर लिया गया है।


उन्होंने कहा कि विलासपुर सेंट्रल जेल बंद में पत्र भेजने वाले की मानसिक स्थिति की जांच की जाएगी। इस कैदी पुष्पेंद्रनाथ चौहान पर हत्या और डकैती के 40 मुकदमें हैं। एडीजी ने बाकी सूचना देने से इंकार करते हुए कहा कि जो भी सूचना मिलेगी मीडिया को दी जाएगी। जानमाल की धमकी वाला पत्र पुलिस को 25 अगस्त को मिला। यह सीधे नवीन पटनायक को संबोधित था, तभी से जांच चल रही है। जांच पड़ताल के बाद पता लगाया गया कि यह विलासपुर जेल में 2009 से सजा काट रहे एक कैदी ने भेजा था। वह छत्तीसगढ़ के जंजगीर-चम्पा जिले का रहने वाला है।

 

पेट्रोल के मुद्दे पर केंद्र को घेरेगी बीजद

पेट्रोल और डीजल की दाम ब़ढ़ोत्तरी के विरोध में बीजू जनता दल केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन करेगी। यह सात से नौ सितंबर तक चलेगा। बीजू जनता दल, बीजू महिला जनता दल, छात्र दल, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 10 से 12 बजे दोपहर तक प्रदर्शन करेंगे। बीजद ने केंद्र को इस बढ़ोत्तरी के लिए सीधे जिम्मेदार ठहराया।


बीजद के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज

ओडिशा में बीजू जनता दल के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार के खिलाफ महिला और उसकी मां से मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। यह घटना गौडापाडा गांव की है। पीडिता की शिकायत के अनुसार पूर्व विधायक सोमवार की रात कंधमाल सदर से उनके घर आया और उससे मारपीट करने लगा। पहले जब उसकी मां बीच बचाव करने आई तो उसे भी पीटा। दोनों को मामूली चोटें आईं। पीड़िता की शिकायत पर पूर्व विधायक पर केस दर्ज किया गया। कंधमाल के एएसपी उत्कलरंजन दास ने बताया कि शिकायत सही हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Home / Bhubaneswar / ओडिशा सीएम नवीन पटनायक को जानमाल की धमकी देने वाला निकला कैदी,जांच जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो