scriptनक्सलियों का भारत बंद, मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, एक गिरफ्तार | Bharat Band of Naxal: one woman killed in encounter | Patrika News

नक्सलियों का भारत बंद, मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, एक गिरफ्तार

locationबीजापुरPublished: Jan 26, 2019 02:18:18 pm

अरमपल्ली व कम्मीपारा के बीच जंगल में मुठभेड़ के बाद एक नक्सली को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया

Chhattisgarh news

नक्सलियों का भारत बंद, मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर, एक गिरफ्तार

सुकमा. नक्सलियों के राष्ट्रव्यापी बंद के पहले दिन पुलिस व सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली। सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के तुलसीडोंगरी में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को जवानों ने मार गिराया। वहीं अरमपल्ली व कम्मीपारा के बीच जंगल में मुठभेड़ के बाद एक नक्सली को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके साथी नक्सली भाग निकले।
तुलसीडोंगरी मे मुठभेड़ शाम करीब चार बजे हुई। जिसमें एक महिला नक्सली को जवानों ने मार गिराया। पुलिस ने उसका शव भी बरामद कर लिया है। सुकमा एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि महिला नक्सली के शव के साथ एक 12 बोर की बंदूक भी बरामद किया गया है। सर्चिंग पर निकली टीम पर घात लगाए बैठे करीब तीस नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की।
बस्तर, सुकमा व डीआरजी की संयुक्त रूप से जवाबी कार्रवाई की। एसपी शुक्ला ने बताया गिरफ्तार नक्सली ने अपना नाम माड़वी पोज्जा (30 वर्ष) बताया। वह थाना पोलमपल्ली के ग्राम अरलपल्ली का निवासी है। एसपी ने बताया आरोपी बीते 19 फरवरी को बरदेल तोंगगुड़ा के पास रोड निर्माण में लगे 2 वाहनों में हुई आगजनी में भी शामिल था। पुलिस 1 भरमार, 1 जोड़ी कालीवर्दी, एल्युमिनियम लीड वायर समेत दैनिक सामान बरामद किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो