scriptइनामी माओवादी अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा, कहा- बस्तर में कमजोर हो गया माओवादी संगठन | Naxal Arjun surrenders in sukma | Patrika News
बीजापुर

इनामी माओवादी अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा, कहा- बस्तर में कमजोर हो गया माओवादी संगठन

आत्मसमर्पित अर्जुन ने बताया कि माओवादी संगठन में 18 वर्षों से लगातार काम करने के बाद भी काम नहीं करने का झूठा आरोप लगाया जाता है।

बीजापुरMar 09, 2019 / 04:16 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

आत्मसमर्पित अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा, कहा- बस्तर में कमजोर हो गया माओवादी संगठन

बीजापुर/सुकमा. सुकमा में आठ लाख का इनामी माओवादी मड़कम अर्जुन ने सीआरपीएफ डीआईजी संजय यादव, एसपी जितेन्द्र शुक्ल व एएसपी शलभ सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित अर्जुन ने बताया कि माओवादी संगठन में 18 वर्षों से लगातार काम करने के बाद भी काम नहीं करने का झूठा आरोप लगाया जाता है। दबाव बनाया जाता है। यही कारण है कि मैं संगठन छोड़कर आया हंू। अर्जुन ने आगे बताया कि वर्ष 2016 से दक्षिण बस्तर डिवीजन में माओवादी संगठन अत्यंत कमजोर हो गया हैं। फोर्स द्वारा लगातार माओवादियों के आधार क्षेत्रों में चलाए जा रहे ऑपरेशन में बडे कैडरो के सरेंडर, नीचले स्तर में कार्यरत संगठन सदस्यों की गिरफ्तारी, समर्पण व अंदरूनी क्षेत्रों में विशेषकर किस्टराम व भेज्जी मार्ग में कैम्प स्थापित होने से संगठन कुछ क्षेत्रों में सिमटकर रह गई है।
आंध्र और तेलंगाना के लीडर संभालते है संगठन
लगातार खुल रहे पुलिस कैंपों के खुलने के बाद वे दूसरे एरिया में जाने की स्थिति में नहीं है। आंध्र व तेलंगाना के लीडर संभालते हैं संगठन, स्थानीय लोगों से करते हैं भेदभाव अर्जुन का कहना है कि आध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के बडे लीडरों के द्वारा माओवादी संगठन को चलाया जाता है। बस्तर के स्थानीय कैडरों के साथ हमेशा भेदभाव किया जाता है। उन्हें अच्छा काम करने पर भी आगे बढने नहीं दिया जाता है उन पर झूठा आरोप लगाकर पद से नीचे कर देते हैं।
18 सालों से कर रहा था काम
पत्रवार्ता में एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि मडकम अर्जुन 25 फरवरी को तोंडामरका से सरेंडर करने लिए निकाला था। वह आंधप्रदेश के भद्राचमल से होते हुए सुकमा आ रहा था तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया। अर्जुन से जानकारी उसके पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चली। एसपी ने बताया कि अर्जुन 1998 में माओवादियों के बाल संगठन में शामिल होकर 18 सालों से माओवादी संगठन के लिए काम कर रहा था।
माओवादी संगठन मदन्ना वर्तमान केरलापाल इंचार्ज कमेटी बाल संगठन में शामिल किया था। 18 वर्ष माओवादी संगठन के लिए काम करे हुए अर्जुन पंचायत, एरिया, डीव्हीसीएमएएवी, सीएनएम इंचार्ज के पदों तक पहुचा था। वही संगठन में 18 साल काम करने के कारण उसे उपर के कार्डर मिलना चाहिए था लेकिन माओवादियों की दोहरी मापदण्ड के कारण इसे माओवादी संगठन ने झूठे आरोप लगाए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो