लकड़ी लेने गया था जंगल
CG Naxal Terror : मृतक का नाम अवलम हिड़मा बताया गया है। मृतक ग्रामीणों के साथ घर के लिए लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था, जहां उसे नक्सलियों द्वारा अगवा कर लिया गया था। उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। नक्सली घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस ने सुरक्ष का भरोसा दिलाया है।
रात 8 से 10 बजे की घटना
युवक की हत्या को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया की सोमवार को जंगल से मृतक का माओवादियों ने अपहरण कर लिया था। देर रात आठ और दस बजे के बीच धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत पर छोड़ दिया। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना जारी है।