बिजनोर

Bijnor: बदमाशों ने भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

Highlights

नूरपुर में शुक्रवार रात को BJP नेता को बदमाशों ने मारी गोली
लूट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम देने की आशंका
Moradabad के अस्‍पताल में किया गया रेफर

बिजनोरSep 21, 2019 / 10:07 am

sharad asthana

Pistol

बिजनौर। जनपद के नूरपुर में शुक्रवार रात को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। भाजपा नेता को गंभीर हालत में मुरादाबाद के अस्‍पताल में रेफर किया गया है। अभी इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, लूट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महासचिव हैं अशोक

घटना शु्क्रवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अशोक सागर स्‍योहारा थाना क्षेत्र के गांव बिशनपुरा धूंधली के रहने वाले हैं। वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महासचिव हैं। शुक्रवार रात को वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। नूरपुर से वापस आते समय रास्‍ते में उन पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। मुरादाबाद मार्ग स्थित पूरनपुर स्याना से धूंधली जाने वाले संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने उनको गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दो बदमाश एक बाइक पर सवार थे। वे अशोक सागर का पीछा कर रहे थे।
यह भी पढ़ें

Bijnor: छात्राओं को छेड़ने वाले अधेड़ की चप्‍पलों से हुई जमकर पिटाई- देखें वीडियो

अज्ञात हमलावर के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट

बाइक सवार बदमाशाें द्वारा गोली मारे जाने के बाद अशोक बाइक समेत गिर गए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह देखा तो वह घटनास्‍थल की ओर दौड़े। उन्‍होंने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अशोक सागर को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक अस्‍पताल में रेफर किया गया है। एसपी देहात विश्‍वजीत श्रीवास्‍तव का कहना है क‍ि मामले की जांच की जा रही है। अभी वजह का पता नहीं चल पाया है। अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.