scriptट्रैक्टर रैली निकालने पर सपा पर चला पुलिस का ‘डंडा’, 200 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, 4 नेता गिरफ्तार | fir lodged against sp leaders for tractor rally | Patrika News
बिजनोर

ट्रैक्टर रैली निकालने पर सपा पर चला पुलिस का ‘डंडा’, 200 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, 4 नेता गिरफ्तार

Highlights:
-10 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज
-बिजनौर और नगीना थाना पुलिस ने रात भर सपा नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की
-पुलिस की कार्रवाई से सपा नेताओं मे हड़कंप

बिजनोरJan 28, 2021 / 01:14 pm

Rahul Chauhan

screenshot_from_2021-01-28_13-09-32.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर। सपा नेताओं द्वारा बिना अनुमति के किसान ट्रेक्टर रैली निकालने के मामले में बिजनौर पुलिस ने सपा ज़िला अध्यक्ष राशिद हुसैन, बिजनौर नगर पालिका चेयरमैन पति शमसाद अंसारी सहित 10 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही बिजनौर और नगीना थाना पुलिस ने रात भर सपा नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। जिसके बाद चार सपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से सपा नेताओं मे हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें

नरेश टिकैत बोले- आंदोलन तोड़ने के लिए रची गई साजिश, हमारा आंदोलन जारी रहेगा

दरअसल, सपा मुखिया अखलेश यादव के आदेश पर प्रदेश के तमाम जिलों में 26 जनवरी को सपा किसान ट्रेक्टर रैली निकाली गई थी। जिले मे भी सपा नेताओं ने किसान ट्रेक्टर मार्च निकाला था। जिसमे जिले के कई नगरों में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था। बिजनौर जिला मुख्यालय पर किसान ट्रेक्टर रैली की कमान खुद सपा के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने संभाली थी। बिना अनुमति ट्रेक्टर रैली निकालने का विरोध जब पुलिस ने किया तो सपा नेताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की और जमकर बदसलूकी की थी। साथ ही पुलिस के कार्य मे बाधा डाली गई थी।
यह भी देखें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की फिसली जुबान

पुलिस ने सपा नेता राशिद हुसैन, नगर पालिका अध्यक्ष पति समशाद सहित 10 नामजद और 200 अज्ञात सपा नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्य मे बाधा डालना, कोविड 19 के नियमो की धज्जियां उड़ाना, बिना अनुमति रैली निकालना सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं नगीना थाने में भी 4 सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नगीना के सभी चारो सपा नेताओं की गिरफ्तारी कर ली गयी है। बुधवार देर रात पुलिस ने सपा जिला अध्य्क्ष राशिद हुसैन, शमशाद अंसारी, अखलाक पप्पू, जावेद राइन सहित सभी बड़े नेता के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन सभी नेता फरार हो गए ।
https://youtu.be/8w3-bZMKpRY
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो