बिजनोर

होली पर हुए विवाद के तीन दिन बाद खुला यह बाजार

होली के दिन हुआ था विवाद, पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने खोली दुकानें
 

बिजनोरMar 05, 2018 / 03:14 pm

virendra sharma

बिजनौर. नगीना थाना क्षेत्र में दुल्हैंडी में रंग का जुलूस निकालने के दौरान हुए विवाद के बाद आज तीसरे दिन बाजार दुकानदारों ने खोल दिया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर के व्यापारियों के साथ बातचीत कर बाजार खोलने की अपील की थी। गुस्साए व्यापारियों ने मांग पूरी होने पर ही दुकानें खोलने की बात पर अड़े रहे। फिलहाल व्यापारियों के साथ हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों ने दुकान खोलने का आग्रह किया था। जिसके बाद आज शहर की दुकानों को खोल दिया गया है। माहौल तनावपूर्ण होने के चलते शहर में अब भी फोर्स तैनात है। समय समय पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रहे है।
यह भी पढ़ें
इस बड़े अस्पताल में लगा दिया महिला को गलत इंजेक्शन, डॉक्टर पर एफआईआर

बता दे कि शुक्रवार को होली के दिन नगीना के मोहल्ला चौधराना के देवता मंदिर से दुल्हैंडी के रंग का जुलूस के दौरान किसी बच्चे ने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर रंग डाल दिया था। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोगों में विवाद हो गया था। बाद में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने अपने मकानों की छतों पर चढ़कर एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। इस हादसे में तीन से अधिक लोग रूप से घायल भी हो गए थे। एक पक्ष के लोगों ने जुलूस को रोक दिया था और दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए थे।
यह भी पढ़ें
बिसाहड़ा कांड की तर्ज पर फिर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश

होली के दिन पुलिस अधिकारियों ने शाम को मौके पर पहुंचकर जुलूस निकलवाने का प्रयास किया था। प्रशासन की जबरन जुलूस निकलवाने की कार्रवाई से एक समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया था। इसी नाराज़गी को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक पक्ष ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर भी पथराव किया और जुलूस को रोक दिया था। पुलिस ने लाठी-चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया था। बाद में प्रेम पुस्तकालय के पास ही रंग का जुलूस रोकना पड़ा था। नाराज़ हिन्दू संगठनों व व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कर दिया था। लगातार दो दिन से बाजार बंद होने के कारण प्रशासन बैकफुट पर आ गया और रविवार की दोपहर एसडीएम इंद्रजीत, सीओ महेश कुमार व थाना प्रभारी संजय प्रताप ने तहसील सभागार में शहर के सभी व्यापारियों की बैठक बुलाकर बाजार खोलने व नगर में शांति व्यवस्था बनाने की अपील की थी। जिसके बाद आज व्यापारियों ने तीसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में साप्ताहिक बाजार अवकाश होने के बाद भी आज बाजार खोल दिया है।
यह भी पढ़ेंं: श्रीदेवी के बाद अब डीजीएम और उनकी पत्नी का संदिग्ध हालत में बाथरूम से मिला शव

Home / Bijnor / होली पर हुए विवाद के तीन दिन बाद खुला यह बाजार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.