17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: इस बड़े अस्पताल में लगा दिया महिला को गलत इंजेक्शन, डॉक्टर पर एफआईआर, देंखे वीडियो

पुलिस ने दो डॉक्टर और एक कम्पाउंडर के खिलाफ केस किया दर्ज  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 5 Mar 2018, 3:30 PM IST

ghaziabad

वैभव शर्मा, गाजियाबाद. डॉक्टरों को धऱती का भगवान माना जाता है। लेकिन कभी कभी अपने फायदे के लिए धरती के भगवान लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से भी नहीं चूकते है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में प्रकाश में आय़ा है जिसमें नेहरूनगर चौकी के पास एक अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक कम्पाउंडर पर गलत इंजेक्शन देकर किड़नी खराब किए जाने का आरोप है।

महिला के मुताबिक मामला दो साल पहले का है। मेडिकल काउंसिल की तऱफ से जांच की गई। आरटीआई के जरिए इसके संबंध में खुलासा हुआ कि फाइल मेडिकल काउंसिल के पास में है। लेकिन आकज आज तक भी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। पीड़िता ने खुद डॉक्टर की वीडियो बनाकर उसकी गलती किए जाने की बात को भी रिकार्ड किया। वीडियो में डॉक्टर खुद मरीज की पहचान भी कर रही है। अब पुलिस की तरफ से मामले में महिला डॉक्टर समेत दो डॉक्टरों व एक कम्पाउंडरों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़िता अंजू पत्नी नवीन कुमार निवासी कोटगांव का आरोप है कि बंसल अस्पताल के दो डॉक्टर डॉ. प्रबोध कुमार बंसल औऱ डॉ. आरती बंसल और कम्पाउंडर योगेन्द्र शर्मा की मिलीभगत से उसको गलत इंजेक्शन लगाया गया। इसकी बदौलत उसकी किड़नी खराब हो गई है। 2005 में उसे लेबर पेन होने पर बंसल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डॉ आरती बंसल ने उनके केस देखा था। 15 अगस्त 2005 को एडमिट हुई थी। अल्ट्रासाउंड नार्मल था, लेकिन बच्चे की गर्भ में टेढी अवस्था बताने पर ऑपरेशन कराया गया। 19 अगस्त को अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हे रोक कर अपनी मौजूदगी में कम्पाउंडर योगेन्द्र से गलत इंजेक्शन दिलवाया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद में दर्द को कम करने के लिए डॉ प्रमोद बंसल ने दो इंजेक्शन दिए। मामले में एसएसपी से 7 जून 2016 को शिकायत की थी। अब इस मामले में सिहानी गेट पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उधर पीडिता को अपनी जिंदगी को बचाने के लिए मैक्स और पन्ना लाल जैसे नामी हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़ रहे है।

यह भी पढ़ेंं: श्रीदेवी के बाद अब डीजीएम और उनकी पत्नी का संदिग्ध हालत में बाथरूम से मिला शव

उधर बंसल अस्पताल के डॉक्टर प्रबोध बंसल का कहना है कि उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआऱ दर्ज की है। लेकिन महिला की तऱफ से लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। महिला की तऱफ से जालसाजी के लिए ऐसा किया जा रहा है।