गाजियाबाद की डासना जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मिलने के लिए शिवपाल यादव गुरुवार सुबह पहुंचे। सुबह करीब 10:30 बजे जेल पहुंचे शिवपाल की पहले अधिकारियों से बातचीत हुई। इसके बाद वह आजम खान से मुलाकात करेंगे। जेल के बाहर 400 से ज्यादा समर्थक जुटे हैं और शिवपाल यादव जिंदाबाद, आजम खान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।