1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी ने नूरपुर में दिया ये बड़ा बयान, भाजपा में मचा हड़कंप

नूरपुर व कैराना सीट पर 28 मई को होने वाले मतदान को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से वोटरों को लुभाने में जुटी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 May 2018, 6:09 PM IST

yogi

चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी ने नूरपुर सीट को लेकर दिया ये बड़ा बयान, भाजपा में मचा हड़कंप

बिजनौर। नूरपुर व कैराना सीट पर 28 मई को होने वाले मतदान को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से वोटरों को लुभाने में जुटी हैं। वहीं आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नूरपुर पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर भाजपा पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें : सरिये की वजह से 3 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, 43 लोग भी पहुंच गए सलाखों के पीछे, जानिए कैसे

इस दौरान उन्होंने गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि ये गठबंधन नहीं बल्कि महागठबंधन है। ये महागठबंधन एक बार पहले भी फूलपुर और गोरखपुर की सीट पर बीजेपी को शिकस्त दे चुका है और अबकी बार फिर से ये महा गठबंधन दोनों सीट पर अपना कब्जा करेगा।

यह भी पढ़ें : इस दिन देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 200 साल तक भी नहीं होंगे गड्ढे

उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में सपा, आरएलडी, कांग्रेस और बसपा सहित अन्य दलों का समर्थन है और ये महागठबंधन है। यूपी में बीजेपी की सरकार पर हमला बोलते हुए और किसानों का हितैषी बताते हुए जयंत ने कहा कि इस सरकार में किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। किसानों को समय पर न तो गन्ने का भुगतान किया जा रहा है, न ही किसानों का सही ढंग से कर्ज ही माफ किया गया है।

यह भी पढ़ें : होमवर्क करना भूला पहली का छात्र तो टीचर ने किया ये गंदा काम

किसानों की बढ़ी बिजली बढ़ोतरी की दर से किसान आज बेहाल है। इस उपचुनाव में यहां का मतदाता वोट देकर बीजेपी के झूठे किये वादों को सबक सिखाने का काम करेगी। साथ ही बीजेपी सरकार में लगातार दलितों के मशीहा और संविधान रचियता बाबा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्नाव सहित अन्य जिलों में मूर्ति तोड़ने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई न करके उल्टा दलितों के साथ ही मारपीट की जा रही है।

यह भी पढ़ें : कैराना चुनाव से पहले पुलिस ने राजनीतिक पार्टियों की उम्मीदों पर फेरा पानी, कर दिया ये बड़ा कांड

इस दौरान सपा के बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव भी उनके साथ थे। साथ ही इस जनसभा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जयंत व धर्मेन्द्र ने सपा के गठबंधन प्रत्यशी नईमूल हसन को उपचुनाव में जीत दिलाने के लिये लोगों को संबोधित किया।