चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत संभाल रहे चौधरी अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी राष्‍ट्रीय लोक दल (रालोद) का युवा चेहरा हैं, जो अब युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। हाल ही में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई व रालोद के संयुक्‍त उम्‍मीदवार की अध्‍यक्ष पर जीत इस ओर इशारा करती है। <strong>परिवार</strong> जयंत चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके बाबा स्‍व. चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री रह चुके हैं जबक‍ि पिता अजीत सिंह केंद्रीय मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। जयंत की दादी का नाम गायत्री देवी और मां का नाम राधिका सिंह है। उनका जन्‍म 27 दिसम्बर 1978 को यूएसए के टेक्‍सास में हुआ है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की है। जयंत चौधरी की शादी वर्ष 2003 में चारू सिंह से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी साहिरा और छोटी बेटी इलेशा। <strong>राजनीतिक करियर</strong> जयंत चौधरी इस समय राष्‍ट्रीय लोक दल में उपाध्‍यक्ष है। 15वीं लोकसभा में वो उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे हैं। इससे पहले वह 2012 विधानसभा चुनाव में मांट से विधायक चुने गए थे। उन्‍होंने मांट विधानसभा सीट से बहुत मामूली अंतर से श्याम सुंदर शर्मा को हराया था। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वह मथुरा से हेमा मलिनी के सामने हार गए थे।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.