23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब यूपी पुलिस के सिपाही का एेसा वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों ने कर दी बड़ी कार्रवार्इ

वीडियो सामने आने पर पुलिस अधिकारी ने लिया एक्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 6:11 PM IST

news

अब यूपी पुलिस के सिपाही का एेसा वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों ने कर दी बड़ी कार्रवार्इ

बिजनौर।लखनऊ के गोमतीनगर में विवेक हत्याकांड के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तैनात सिपाही की एेसी वीडियो वायरल होने से यूपी पुलिस चर्चाआें में आ गर्इ है।यह वीडियो सामने आने के बाद से लोग प्रदेश में योगी सरकार आैर पुलिस के कार्यो को लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे है।वहीं वीडियो की वजह से पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है।हालांकि अधिकारियों ने सिपाही की यह करतूत सामने आते ही उसे सस्पेंड कर दिया।

यह भी पढ़ें-8वीं के छात्र के साथ पड़ोसी दोस्तों ने ही किया एेसा गंदा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुर्इ वीडियो तो लगा पता

वीडियो में यह काम करता दिखा सिपाही

दरअसल बिजनौर जिले के धामपुर थाने में तैनात सिपाही राजउद्दीन खान द्वारा थाना कार्यालय में किसी व्यक्ति से रिश्वत लेते समय की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही सिपाही द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो पुलिस की फजीहत का कारण बन रही थी। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार द्वारा आम जनता में पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए सिपाही राजउद्दीन खान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। आरोप है कि थाने में तैनात सिपाही राजुद्दीन कार्यालय में किसी व्यक्ति से रुपया लिया था। ये रुपया लेते समय उस व्यक्ति ने घुस लेने वाले सिपाही का वीडियो बना लिया। कुछ समय के बाद उस व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। जिसके बाद से पुलिस की छवि धूमिल होने के मामले में इस सिपाही को निलंबित कर दिया गया।इस मामले को लेकर बिजनौर एसपी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इन सिपाही का घुस लेते हुए उन्हें एक वायरल वीडियो मिला था। जिसके बाद इस सिपाही को निलंबित कर वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। रुपया देने वाले व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।