23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8वीं के छात्र के साथ पड़ोसी दोस्तों ने ही किया एेसा गंदा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुर्इ विडियो तो लगा पता

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 4:57 PM IST

DEMO PIC

8वीं के छात्र के साथ पड़ोसी दोस्तों ने ही किया एेसा गंदा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुर्इ वीडियो तो लगा पता

ग्रेटर नोएडा।जिस उम्र में बच्चों का ध्यान सभी कुछ से अलग होकर पढ़ार्इ लिखार्इ में होता है।वहीं यूपी के गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा से बच्चों की ही एक एेसी करतूत सामने आर्इ है।जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।इतना ही नहीं इस काम में दो किशाेरों का साथ उनके पड़ोसी साथी ने भी दिया।इतना ही नहीं आरोपियों ने आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म किया।इसके बाद आरोपियों ने इसकी वीडियो भी बना ली।

यह भी पढ़ें-मदरसे से संदिग्ध परिस्थिती में लापता हुआ चार साल का बच्चा, गंग नहर में मिला- देखें वीडियो

खेलने के लिए बुलाया आैर फिर किया यह गंदा काम

पुलिस के मुताबिक यह वारदात दादरी क्षेत्र के शाहपुर की है। आरोप है कि यहां 14 अक्टूबर काे पड़ोस में रहने वाले एक शादीशुदा शख्स ने अपने घर में आठवीं के छात्र को दो अन्य छात्रों की मदद से बुलवाया। छात्र को खेलने के बहाने बुलाकर दो नाबालिगों व शादीशुदा कलुआ ने आठवीं के छात्र के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।इतना ही आरोपियों ने इसकी एक वीडियो भी बना ली। वहीं छात्र के विरोध करने व किसी को बताने पर आरोपी कलुआ से उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

सोशल साइट पर पोस्ट किया वीडियो तो परिवार को लगा पता

आरोपी ने छात्र का वीडियों बनाकर सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया गया। साथ ही छात्र को धमकी दी गई कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।डर की वजह छात्र ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।बताया जा रहा है कि सोमवार रात यह विडियो छात्र के परिवार तक पहुंच गया।विडियो देखने के बाद उन्होंने छात्र से इसकी जानकारी ली।उसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।दादरी पुलिस ने मामले में आरोपित कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं सीओ दादरी सतीश कुमार ने बताया कि नग्न अवस्था की विडियो वायरल करने के आरोप में एससी-एसटी ऐक्ट, आईटी ऐक्ट और पॉक्सो ऐक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में 2 नाबालिग के नाम सामने आ रहा है, जिनके बारे में जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग