Greater Noida Chain Snatching: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर चेन लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एक वारदात में बदमाशों ने पता पूछने के बहाने महिला के गले से चेन लूटने की कोशिश की, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चेन पकड़ ली। इसके चलते बदमाश चेन लूटने में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। वहीं, दूसरी घटना बीटा-1 क्षेत्र की सर्विस रोड पर हुई, जहां बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। दूसरी वारदात की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।