24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, CM योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। कई यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया।
2 min read
Google source verification
Yamuna Expressway Bus Fire

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग

Greater Noida Sleeper Bus Fire:ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जेवर थाना क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई यात्रियों ने बस से छलांग लगा दी। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। नोएडा पुलिस के मुताबिक, हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी बस

हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में हुआ। बस ग्रेटर नोएडा की तरफ से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग का पता चलते ही चालक ने बस को किनारे रोक दिया था। इसके बाद कई यात्री बाहर निकल गए, जबकि कुछ यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस से छलांग लगा दी।

40 से 50 यात्री बस में थे सवार, 9 की मौत

आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदना शुरू कर दिया। हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद बस को पूरी तरह ठंडा करने के लिए कूलडाउन की प्रक्रिया जारी रही।

रेस्क्यू के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फायर विभाग की टीम के मुताबिक, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बस के अंदर फंसे लोगों की स्थिति क्या है और हादसे की चपेट में कुल कितने लोग आए हैं। पुलिस मौके पर मौजूद यात्रियों से भी जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस नंबर BR32 PA8647 दिल्ली से महोबा जा रही थी। इस ट्रैवलर की ज्यादा सर्विस यूपी और एमपी के लिए है। हालांकि, बस में आग किस वजह से लगी, इसका सही कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

ग्रेटर नोएडा बस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि घायलों को उचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भी बात की और हर संभव मदद देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने की वजह और हादसे से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग