7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू ट्रक ने कार को रौंदा, चार लोगों की मौत, ड्राइवर हिरासत में

Yamuna Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रक और कार की टक्कर में 4 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
greater noida yamuna expressway accident 4 dead

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।

Greater Noida Road Accident: जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। नोएडा से आगरा जा रहा ट्रक (नंबर RJ05GB5526) अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंचा। यहां नोएडा की ओर आ रही एक कार (नंबर DL9CBB0553) से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

विपरीत दिशा में जा पहुंचा ट्रक, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त ट्रक तेज रफ्तार में था। रेलिंग तोड़ने के बाद वह सीधे दूसरी दिशा की लेन में जा घुसा, जहां से कार गुजर रही थी। टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार में सवार सभी चार लोग मौके पर ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जेवर थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चारों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान और अन्य जानकारी जुटाने का में पुलिस जुटी है।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में मातम

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रक चालक हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक किस वजह से अनियंत्रित हुआ और हादसे से पहले उसकी रफ्तार कितनी थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय के लिए बाधित रहा यातायात अब सामान्य हो चुका है. यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है। मामले की आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग