2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपमान का बदला लेने के लिए व्यापारी से लूट, 4 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इनके पास से चोरी के 1.20 लाख रुपये और लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा, चार देशी पिस्टल और दो बाइक भी जब्त की गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 12 Oct 2021, 2:51 PM IST

bijnor_police.jpg

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक व्यापारी राजीव अग्रवाल को कथित तौर पर बाइक सवार चार लोगों ने रास्ते में रोक लिया, जब वह घर जा रहा था। बिजनौर पुलिस ने सोमवार को चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार की रात हुई लूट की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने डकैती इसलिए की थी क्योंकि वे उस व्यापारी से बदला लेना चाहते थे जिसने उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। आरोपी ने उस पर धारदार चीजों से हमला किया और 2.49 लाख रुपये से भरा बैग, एक लैपटॉप और कुछ दस्तावेज छीन कर भाग गए।

यह भी पढ़ें : शादी के कार्ड पर मुलायम, अखिलेश, आजम, अब्दुल्ला के फोटो, आशीर्वाद में मांगा सपा के लिए वोट

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने आगे कहा कि कहा कि चारों की पहचान मोहम्मद मोहसिन, दीपक कुमार, मलखान सिंह और प्रवेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिन्होंने अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि मलखान अग्रवाल के स्वामित्व वाली एक दुकान में काम करता था। जिसने उसे काम से निकाल दिया था। मलखान अपमान का बदला लेना चाहता था और उसने एक गिरोह बनाकर लूट की योजना बनाई। उन्होंने शनिवार को अग्रवाल को पकड़ लिया और उसे चाकू की नोक पर लूट लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 1.20 लाख रुपये और लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा, चार देशी पिस्टल और दो बाइक भी जब्त की गई हैं।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: जयंत ने पश्चिमी यूपी को हाईकोर्ट बेंच देने की घोषणा कर खेला बड़ा दांव, गरमाई सूबे की सियासत