बिजनोर

लोक सभा चुनाव से पहले सवर्णों ने किया इस भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देने का ऐलान

– नगीना सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह के विरोध में उतरे लोग- सांसद डॉ. यशवंत सिंह पर लगाया विकास न करने का आरोप

बिजनोरApr 12, 2019 / 06:08 pm

lokesh verma

लोक सभा चुनाव से पहले सवर्णों ने किया इस भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देने का ऐलान

बिजनौर. नगीना सुरक्षित सीट से किस्मत आजमा रहे मौजूदा भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह के लिए चुनाव से पहले ही मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल, धामपुर तहसील के गांव कुंवर बसेड़ा के सवर्ण जाति के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह को वोट नहीं देने का ऐलान कर दिया है। लोगों का आरोप है कि पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान न तो सांसद उनके गांव आए और न ही कोई विकास कार्य कराया।
यह भी पढ़ें- शहीद पिता को 2 महीने के दुधमुंहे बेटे ने दी मुखाग्नि तो भावुक हुए सैकड़ों लोगों की भर आई आंखें, देखें वीडियो-

बता दें कि नगीना सुरक्षित सीट पर 2009 में समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह यशवीर सिंह को हराते हुए सीट पर कब्जा जमाया। वहीं इस बार भी भाजपा ने नगीना सीट पर सांसद डॉ. यशवंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, लेकिन उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में धामपुर के गांव कुंवर बसेड़ा के ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए डॉ. यशवंत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए डॉ. यशवंत सिंह हाय-हाय के नारे भी लगाए हैं। साथ ही उन्हें वोट न देने का भी ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- मदरसा दीन-ए-मुस्लिम में मौलाना हाजी इमरान सिद्दीकी ने मुस्लिमों से की ये अपील

ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पास के गांव में 3 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन भाजपा की ओर से कोई भी सांसद या विधायक हमारी सुध लेने नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद डॉ. यशवंत सिंह को 5 साल हो गए, लेकिन कई बार बुलाने के बावजूद वह नहीं आए। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई समस्याएं हैं। गांव विकास के लिए तरस रहा है, लेकिन आज तक सांसद ने कोई कार्य नहीं कराया है। इसलिए हम सभी ग्रामीणों ने इस लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद को वोट नहीं देने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाया जा रहा ऐसा रिकॉर्ड, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Hindi News / Bijnor / लोक सभा चुनाव से पहले सवर्णों ने किया इस भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देने का ऐलान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.