scriptसरकारी दफ्तरों में 257 अफसर नदारद | 257 officers absent in government offices | Patrika News
बीकानेर

सरकारी दफ्तरों में 257 अफसर नदारद

सरकारी महकमे में बंक मारने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के आंकड़े देख सोमवार को अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रशासनिक सुधार विभाग शासन सचिवालय के निर्देश पर उप शासन सचिव चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

बीकानेरFeb 19, 2019 / 01:07 pm

Nikhil swami

absent

goverment officers

बीकानेर. सरकारी महकमे में बंक मारने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के आंकड़े देख सोमवार को अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रशासनिक सुधार विभाग शासन सचिवालय के निर्देश पर उप शासन सचिव चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
जांच में विभिन्न विभागों के 257 उच्चाधिकारी बिना किसी कारण गैर हाजिर मिले। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों ने संबंधित विभागों में हाजरी रजिस्टर को जब्त करने की कार्रवाई की।

उप शासन सचिव चन्द्र प्रकाश के अनुसार निरीक्षण के दौरान कुल 231 राजपत्रित अधिकारियों में से 51 तथा 875 अराजपत्रित अधिकारियों में से 206 अधिकारी अनुपस्थित मिले। इसमें अनुपस्थित रहने का प्रतिशत क्रमश 22.7 और 23.54 रहा।
उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण दल में अनुभाग अधिकारी वेद प्रकाश मीना, निरीक्षण अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद वकील शामिल थे।

Home / Bikaner / सरकारी दफ्तरों में 257 अफसर नदारद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो