जिला मुख्य प्रबन्धक एलडीएम एमएमएल पुरोहित ने बताया कि बुनकरों से सम्बन्धित क्षेत्र में कार्यरत बैंकों में बुनकर मुद्रा योजना के लक्ष्यों का आवंटन किया जाएगा। जिससे बुनकरों को सुविधा होगी। पंजाब नेशनल बैंक के अमित कुमार ने योजना के दस्तावेजों ओर सिविल स्कोर के बारे में विस्तार से बताया। जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि बुनकर मुद्रा योजना में न्यूनतम 50 हजार एवं अधिकतम 5 लाख तक की कार्यशील पूंजी ऋण कम ब्याज पर उपलब्ध करवाई जाएगी।