scriptसात विधानसभा क्षेत्रों में  44  हजार नए नाम जुड़े | 44 thousand new names added in seven assembly constituencies | Patrika News
बीकानेर

सात विधानसभा क्षेत्रों में  44  हजार नए नाम जुड़े

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन – 14704 नाम हटेसात विधानसभा क्षेत्रों में अब 16 लाख 64 हजार 555 मतदाता29 हजार 395 मतदाता बढ़े

बीकानेरJan 19, 2021 / 06:23 pm

Vimal

सात विधानसभा क्षेत्रों में  44  हजार नए नाम जुड़े

सात विधानसभा क्षेत्रों में  44  हजार नए नाम जुड़े

बीकानेर. जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में अब 16 लाख 64 हजार 555 मतदाता हो गए है। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाश किया गया है। जिला कलक्टर नमित मेहता के अनुसार 20 नवम्बर 2020 से 18 जनवरी 2021 तक अंतिम प्रकाशन में 44 हजार 99 नए नाम जोड़े गए है, जिनमें 23 हजार 447 पुरुष व 20 हजार 625 महिला मतदाता है।

वहीं 14 हजार 704 नाम मतदाता सूची से हटाए गए है। जिनमें 7802 पुरुष एवं 6902 महिलाएं शामिल है। मतदाता सूची में 29 हजार 395 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। कलक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में आयोजित बैठक में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। मेहता के अनुसार सात विधानसभा क्षेत्रों में अब 16 लाख 64 हजार 555 मतदाता है,जिनमें 8 लाख 78 हजार 515 पुरूष एवं 7 लाख 86 हजार 040 महिला मतदाता पंजीकृत है।

 

जुड़वा सकते है नाम
मेहता के अनुसार मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद भी निरन्तर अध्यतन के दौरान मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे के विकल्प खुले रहते है। जिनके नाम मतदाता सूचियों में नहीं है वे आवेदन कर सकते है। वहीं बैठक में बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, संबंधित अधिकारी, चुनाव शाखा के राजेन्द्र तिवाड़ी व राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समस्त प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई प्रगति की जानकारी दी गई ।


यहां इतने हुए मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता
खाजूवाला 2 , 21 , 841
बीकानेर पश्चिम 2 , 23 , 295
बीकानेर पूर्व 2 , 36 , 407
कोलायत 2 , 40 , 756
लूणकरनसर 2 , 40 , 462
श्रीडूंगरगढ़ 2 , 43 , 841

नोखा 2 , 57 , 953
कुल 16 , 64 , 555

Home / Bikaner / सात विधानसभा क्षेत्रों में  44  हजार नए नाम जुड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो