scriptतेयुप गंगाशहर द्वारा 50 पीपीई किट भेंट | 50 PPE kit offering | Patrika News
बीकानेर

तेयुप गंगाशहर द्वारा 50 पीपीई किट भेंट

bikaner news – 50 PPE kit offering

बीकानेरMay 31, 2020 / 08:20 pm

Jaibhagwan Upadhyay

50 PPE kit offering

तेयुप गंगाशहर द्वारा 50 पीपीई किट भेंट

बीकानेर.

तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा सेवा के क्रम में डॉ. संजय जी कोचर, डॉ. बी.एल मीणा और कुलदीप जी सैनी के निर्देशन में 50 पीपीई किट पीबीएम हॉस्पिटल में सौंपी गई। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, अभातेयुप कार्यसमिति सदस्य पीयूष लूणिया, तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़, मंत्री देवेन्द्र डागा, सहमंत्री भरत गोलछा और विनीत बोथरा उपस्थित रहे।

निराश्रित गौवंश को खिलाई दो हजार किलो सब्जियां
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लॉकडाउन के प्रथम चरण से सेवा कार्य लगातार जारी हैं। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई। २० किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है। सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्यों में गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, बाबू सुथार आदि शामिल रहे।

Home / Bikaner / तेयुप गंगाशहर द्वारा 50 पीपीई किट भेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो