scriptबीकानेर : कीटनाशक छिड़काव करती युवती की तबीयत बिगड़ी, मृत्यु | Bikaner: A woman spraying insecticide worsens health, dies | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर : कीटनाशक छिड़काव करती युवती की तबीयत बिगड़ी, मृत्यु

Bikaner City news : बीकानेर. श्रीडूंगरगढ. लिखमादेसर गांव में खेत में फसल पर spraying insecticide कीटनाशक दवा के छिड़काव के दौरान तबीयत बिगडऩे पर युवती की गुरुवार को मौत हो गई।

बीकानेरAug 23, 2019 / 02:01 pm

Jitendra

Bikaner: A woman spraying insecticide worsens health, dies

बीकानेर : कीटनाशक छिड़काव करती युवती की तबीयत बिगड़ी, मृत्यु

बीकानेर. श्रीडूंगरगढ. लिखमादेसर गांव में खेत में फसल पर spraying insecticide कीटनाशक दवा के छिड़काव के दौरान तबीयत बिगडऩे पर युवती की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लूणकरनसर तहसील के आडसर गांव निवासी मुन्नीराम जाट ने दर्ज करवाई मर्ग में बताया कि दो दिन पूर्व उसकी पुत्री सावित्री लिखमादेसर गांव के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। अचानक हवा चलने से वह बेहोश हो गई। बेहोशी हालत में युवती को बीकानेर की पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
खेत में कब्जा करने को लेकर जानलेवा हमला
बीकानेर. पांचू. खेत में कब्जे करने को लेकर जानलेवा हमला करने के आरोप में गुरुवार को मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी भूरनाथ सिद्घ निवासी चिताणा नोखा ने बताया कि काहिरा की रोही में उसका खेत है। इसमें फसल काश्‍त कर रखी है। करीब 10 दिन से काहिरा निवासी उमाराम, सुखाराम, पन्‍नाराम, केशुराम आदि उसके खेत में अनधिकृत रुप से प्रवेश कर जबरन पट्टियों के टुकड़े तोड़ रहे हैं। खेत की बाड़ उखाड़ कर तारबंदी के तार तोड़कर ले जा रहे थे। वहीं उनके साथ काहिरा के ही कालूराम, भंवरलाल, पप्‍पूराम सहित 5-7 अन्य लोग उसके खेत मे जबरन ग्रेवल डालकर रास्‍ता बनाकर कब्‍जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मना करने पर जानलेवा हमला करते हैं तथा धारदार हथियार लेकर मारने की साजिश कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

Home / Bikaner / बीकानेर : कीटनाशक छिड़काव करती युवती की तबीयत बिगड़ी, मृत्यु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो