बीछवाल पुलिस के अनुसार रानीबाजार के भगवानपुरा बस्ती निवासी बुधाराम (६५) पुत्र लेखराम बिश्नोई गुरुवार सुबह अपने बेटे रविन्द्र के साथ भरुपावा स्थित अपने खेत को संभालने जा रहे थे। शोभासर चौराहे के पास दो बाइक पर चार-पांच जने आए और लाठी-तलवार व चाकू से हमला कर दिया, जिससे बुधाराम गंभीर घायल हो गए।
पीठ पर भी गहरे घाव
पीडि़त बुधाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने हाकम अली पुत्र रसूल खा, मुराद खां पुत्र रसूल खां, मनफूल एवं दो-तीन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। बुधाराम ने पुलिस को बताया कि खेत के विवाद के चलते यह हमला किया गया है। आरोपी उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे। एक आरोपी ने बाएं हाथ पर तलवार से वार किया, जिससे हाथ कट गया। एक आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।
नहीं लगे हाथ
खेत के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। वहीं घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
मनोज शर्मा,सीआइ, बीछवाल थाना