scriptनौ दिन विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ आज लौटेंगे प्राचीन मंदिर | bikaner- bhagwan jagannath rath yatra | Patrika News
बीकानेर

नौ दिन विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ आज लौटेंगे प्राचीन मंदिर

निकलेगी रथयात्रा, होगी महाआरती

बीकानेरJul 12, 2019 / 11:20 am

Ramesh Bissa

bikaner- bhagwan jagannath rath yatra

नौ दिन विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ आज लौटेंगे प्राचीन मंदिर

बीकानेर. नौ दिन तक रतन बिहारी पार्क स्थित रसिक शिरोमणि मंदिर में विश्राम करने के बाद शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ जेल रोड स्थित अपने प्राचीन मंदिर की ओर रवाना होंगे। बलभद्र, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में शामिल होंगे। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु भाग लेंगे। जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि रथ यात्रा रतन बिहारी पार्क परिसर से केईएम रोड, फड़ बाजार चौराहा, कोट गेट होते हुए पुरानी जेल रोड स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। रसिक शिरोमणी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रवानगी से पहले महाआरती होगी। इसके बाद शाम ५.३० बजे रथ यात्रा प्राची मंदिर के लिए रवाना होगी।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के प्राचीन मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रांगण में भगवान का स्वागत और महाआरती होगी। लखानी ने बताया कि यहां मान्यता अनुसार भगवान जगन्नाथ देवी लक्ष्मी को मनाएंगे। रात में भंडारे का प्रसाद होगा।

रसगुल्ला व भुजिया का भोग
रसिक शिरोमणी मंदिर में भगवान जगन्नाथ की मनुहार का क्रम जारी है। यहां भगवान को विविध पकवानों का भोग अर्पित किया जा रहा है। गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के साथ रसगुल्ला, बूंदी और भुजिया का विशेष भोग अर्पित किया गया। इस दौरान भजन -कीर्तन भी किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो