scriptबीकानेर : नेता और अफसरों ने सर्किट हाउस की ली सुविधा, नहीं किया भुगतान, तीस साल से हजारों रुपए हैं बकाया | bikaner circuit house : Thousands of rupees are pending for30 yeara | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर : नेता और अफसरों ने सर्किट हाउस की ली सुविधा, नहीं किया भुगतान, तीस साल से हजारों रुपए हैं बकाया

bikaner circuit house : पत्रों का भी नहीं दे रहे जवाब; सरकार भी नहीं कर रही कार्रवाई

बीकानेरJun 25, 2019 / 12:26 pm

Jitendra

bikaner circuit house : Thousands of rupees are pending for30 yeara

बीकानेर : नेता और अफसरों ने सर्किट हाउस की ली सुविधा, नहीं किया भुगतान, तीस साल से हजारों रुपए हैं बकाया

जयभगवान उपाध्याय

बीकानेर. प्रदेश के विभिन्न जिलों के सर्किट हाउस में नेताओं और अफसरों के नाम ३० साल से हजारों रुपए बकाया हैं। इनमें सर्किट हाउस में ठहरने, खाने आदि का खर्चा शामिल है। प्रबंधन ने संबंधित नेताओं और अफसरों के घर और दफ्तरों में पत्र भी भेजे, इसके बावजूद अभी तक उधारी चुकता नहीं हुई। सालों से बकाया चल रहा होने के बावजूद उधारी नहीं चुकाने वालों के खिलाफ सरकार ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
बीकानेर सर्किट हाउस में ठहरे अधिकारियों और नेताओं के उधारी खाते पर नजर डालें तो यहां प्रदेश के पांच पूर्व राज्यपाल के नाम लम्बे अर्से से उधारी है। सबसे अधिक उधारी पूर्व राज्यपाल एम चेन्ना रेड्डी के नाम २०,८६९ रुपए हैं। इसी प्रकार पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद, अंशुमान सिंह, निर्मल जैन तथा मदन लाल खुराना के नाम बकाया राशि है।
उधारी चुकाने के लिए सर्किट हाउस प्रशासन ने कई बार राज्यपाल हाउस के नाम पत्र लिखे, लेकिन बकाया अभी तक जमा नहीं हुआ। बकायादारों की सूची में सेवानिवृत्त आइएएस अशोक सम्पतराम और जिला निर्वाचन शाखा में कार्यरत रहे अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें से कुछ बकायादारों का देहांत भी हो चुका है। आइएएस अशोक सम्पतराम सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
यह है ठहरने का नियम

सर्किट हाउस में सरकारी महकमे के ६६०० या इससे अधिक ग्रे पे के अधिकारी को सुविधा मिलती है। वर्तमान में प्रतिदिन १०० रुपए किराए में कमरा उपलब्ध करवाया जाता है। वहीं निगम, बोर्ड, संस्था, प्राइवेट कम्पनी, रोडवेज आदि दफ्तरों के कार्मिकों से वर्तमान में प्रतिदिन १६०० रुपए शुल्क लिया जाता है। वर्ष २०१५ से पहले तो प्रतिदिन का कमरा किराया महज दो रुपए से शुरू हुआ था। जो बढ़कर अब एक सौ रुपए हो
गया है।
किसके नाम कितना बकाया
नाम पद बकाया कब से
सुखदेव प्रसाद पूर्व राज्यपाल ९९४ १५.०४.८९
मर्री चेन्ना रेड्डी पूर्व राज्यपाल २०,८६९ २७.०९.९२
अंशुमान सिंह पूर्व राज्यपाल ३१२ १३.०४.२०००
निर्मल जैन पूर्व राज्यपाल ४९९९ ६.०८.२००३
मदनलाल खुराणा पूर्व राज्यपाल ७१६ ६.०८.२००३
स्थानीय अधिकारी चुनाव शाखा ८४,५९० २००३ से २०१५
अशोक सम्पतराम पूर्व आइएएस ३९९ ३१.०५.१९८४
(सर्किट हाउस से मिली रिपोर्ट के अनुसार, बकाया राशि रुपए में)

Home / Bikaner / बीकानेर : नेता और अफसरों ने सर्किट हाउस की ली सुविधा, नहीं किया भुगतान, तीस साल से हजारों रुपए हैं बकाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो