scriptबीकानेर: कपिल सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी | Bikaner: Duplication of faith in Kapil lake | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर: कपिल सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

सोमवती अमावस्या: मंदिरों में दिनभर चला पूजा-अर्चना का दौर, कई जगह हुए दान-पुण्य

बीकानेरJun 04, 2019 / 04:18 pm

Jitendra

Bikaner: Duplication of faith in Kapil lake

बीकानेर: कपिल सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

बीकानेर. श्रीकोलायत. पश्चिमी राजस्थान का हरिद्वार कहे जाने वाले श्रीकोलायत में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर आस्था का जन सैलाब उमड़ गया। पवित्र कपिल सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाईं। वही अल सुबह से ही हवन व दान पुण्य का दौर जारी है।
कपिल मुनि मंदिर में दर्शन करने वालों की लंबी कतारें भी देखी गई। सरोवर पर किसी तरह की दुर्घटना होने की आशंका में पुलिस प्रशासन ने विशेष जाब्ता तैनात किया। वहीं इसी के साथ श्रद्धालुओं के भीड़ अधिक होने के कारण वाहनों की वजह से जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत करते हुए जाम को खुलवा कर व्यवस्था सुचारूकिया।
शाही स्नान

सोमवती अमावस्या के पर्व पर लोगों ने घाटों पर बैठे भिक्षुओं को दान पुण्य किया। साथ ही लोगों ने हवन पूजन भी किया। अलसुबह से ही लोगों ने इस अमावस्या पर शाही स्नान कर धर्म किया। पूरे दिन अमावस्या पर लोगों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने शाम होते ही दीपदान भी किया।
दिनभर लगा रहा जाम

पुलिस प्रशासन पूरे दिन लगी जाम की लंबी कतारों को हटाने की मशक्कत में व्यस्त रहा। थानाधिकारी जगदीश सिंह शेखावत व वृताधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि सोमवती अमावस्या के पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । इस दौरान सैकड़ों की तादाद में वाहन भी आए थे । श्रद्धालुओं की भीड़ होने के कारण सदर बाजार कोलायत और झझु चौराहा मार्ग पर लंबा जाम लगातार रहा।
पुलिस प्रशासन की सजगता से जाम को हटाकर सुचारू रूप से समय-समय पर चालू करवाया गया। शाम को दीपमाला के समय भी पुलिस सजग रही ताकि कोई बड़ा हादसा घटित ना हो जाए ।
मोमासर. यहां कस्बे में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने जमकर दानपुण्य किया। दिनभर जहां दानपुण्य का दौर चला। वहीं स्थानीय भूतनाथ गोशाला में भी श्रद्धालुओं व भामाशाहों ने गोवंश को चारा व गुड़ खिलाया। गोशाला संचालक ओम सोनी ने बताया कि श्रद्धालु हनुमान मल पटावरी, अशोक शर्मा, मदन नाहटा, बंशीधर शर्मा आदि ने गोशाला में जौ, चारा, लापसी आदि ने गोशाला जाकर गोसेवा की।
नापासर. कस्बे में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर लोगो ने दान-पुण्य किया। जरूरतमन्दों को अन्न-वस्त्र का दान किया। बेसहारा पशुओं को चारा व गुड़ खिलाया। पीपल व बड़ के वृक्षों में पानी डलवाया। नेहरू चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन हुआ।
छत्तरगढ़. तहसील सहित आस-पास के गांवों में सोमवार को सोमवती अमावस्या होने पर कस्बे की विभिन्न गोशालाएं व आवारा पशुओं को समाजसेवी संगठनों द्वारा हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। वहीं आरडी 507 हेड पर कैप्टन चंद्र चौधरी युवा मंडल के सदस्यों ने क्षेत्र में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया।
बीकानेर. कस्बे सहित यहां के आसपास के गांवों में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर दान-पुण्य का दौर चला और मंदिरों में हवन इत्यादि कार्यक्रम हुए। इस कारण सुबह के समय मंदिरों में चहल-पहल बनी रही और हवन व भजन-कीर्तन के चलते वातावरण धर्ममय में बना रहा। सोमवती अमावस्या के चलते क्षेत्र की गोशालाओं में भी धर्मानुरागी लोगों ने पहुंचकर कर गायों को चारा-गुड आदि खिलाकर दान पुण्य किया।
१५० कन्याओं को कराया भोजन

नोखा. सांई गु्रप सूरत व्हाटसअप गु्रप की ओर से सोमवती अमावस्या पर पूनरासर हनुमान मंदिर परिसर में १५० कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा दी गई। गु्रप एडमिन नारायण जोशी ने बताया कि हर अमावस्या पर पूनरासर हनुमान सेवा समिति द्वारा सुबह ११ से दोपहर ३ बजे तक कन्याओं को भोजन कराया जाता है। कार्यक्रम में गु्रप के राधेश्याम लखोटिया, प्रकाश डागा, मनोज सोनी, सुशील भूरा, गिरधारी जाट सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था में सहयोग दिया।


Home / Bikaner / बीकानेर: कपिल सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो