बीकानेर

बीकानेर में बदमाशों ने पोलिंग पार्टी व पुलिस के साथ की मारपीट, जानें अब तक पूरी अपडेट्स

बीकानेर लोकसभा सीट Bikaner Lok Sabha Seat पर सोमवार को मतदान हुए। सुबह 7 बजे शुरु हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला।

बीकानेरMay 06, 2019 / 08:15 pm

Kamlesh Sharma

बीकानेर/नोखा। बीकानेर लोकसभा सीट Bikaner Lok Sabha Seat पर सोमवार को मतदान हुए। सुबह 7 बजे शुरु हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान भीषण गर्मी के दौरान भी मतदान के लिए महिलाओं व पुरूषों की लम्बी लाइनें देखने को मिली। मतदान खत्म होने के बाद नोखा के काहिरा गांव में हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी व पुलिस पर हमला कर दिया। इससे मामला गरमा गया।
जानकारी के अनुसार शाम को गावं में असामाजिक तत्वों ने 149 नम्बर बूथ पर धावा बोल दिया। पोलिंग पार्टी व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर बूथ पर तोड़फोड़ की। इससे मामला गरमा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पांचू पुलिस मय जाब्ता व नोखा डिप्टी मौके पर पहुंचे। इसके बाद काहिरा गांव में धारा 144 लगा दी है। बताया जा रहा है अब स्थिति काबू में है। पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी लेने जुटे हुए।
बीकानेर मे 59.61 प्रतिशत मतदान
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 59.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। खाजूवाला में 61.61 प्रतिशत, बीकानेर पश्चिम में 69.65 प्रतिशत, कोलायत में 51.64 प्रतिशत, बीकानेर पूर्व में 65.08 प्रतिशत, लूणकरणसर में 56.36 प्रतिशत, श्रीडूंगरगढ़ में 50.50 प्रतिशत, नोखा में 46.34 प्रतिशत व अनूपगढ़ में 76.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान अभी तक अनूपगढ़ क्षेत्र में हुआ है जबकि सबसे कम नोखा में। इस दौरान भीषण गर्मी के दौरान भी मतदान के लिए महिलाओं व पुरूषों की लम्बी लाइनें देखने को मिली।
102 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान किया
धोबी तलाई क्षेत्र में 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी मतदान किया। सुबह 10.30 बजे इस बुजुर्ग महिला ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 34 की निवासी है। इस 102 वर्षीय बुजुर्ग बशीरन को उनके पुत्र मोबिन अली ने मतदान करवाया।
– व्यास कॉलोनी निवासी 82 वर्षीय महिला चन्द्रकांता को व्हील चेयर की मदद से मतदान स्थल तक पहुंचाया गया। चन्द्रकांता ने बताया कि उनके परिजन उन्हें गर्मी के बाद मतदान करने का कह रहे थे, लेकिन उन्होंने गर्मी की परवाह किए बिना मतदान करने का मानस बनाया।

Home / Bikaner / बीकानेर में बदमाशों ने पोलिंग पार्टी व पुलिस के साथ की मारपीट, जानें अब तक पूरी अपडेट्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.