scriptबीकानेर : गंगाशहर में महिला-पुरुष फंदे पर लटके मिले | Bikaner: Man and woman found hanged dead | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर : गंगाशहर में महिला-पुरुष फंदे पर लटके मिले

Bikaner: Man and woman found hanged dead : बीकानेर.गंगाशहर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बाड़े में महिला व पुरुष फंदे पर लटके मृत अवस्था में मिले। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बीकानेरAug 02, 2019 / 04:58 pm

Jitendra

Bikaner: Man and woman found hanged dead

बीकानेर : गंगाशहर में महिला-पुरुष फंदे पर लटके मिले

बीकानेर.गंगाशहर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बाड़े में महिला व पुरुष फंदे पर लटके मृत अवस्था में मिले। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाद में सूचना मिलने पर वहां पर गंगाशहर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। दोनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार गंगाशहर क्षेत्र के गढ़सीसर रोड पर आदर्श विद्या मंदिर के पास एक बाड़ा है। वहां पर एक कमरा बना हुआ है। उसमें कोई कप्तान नाम का आदमी महिला के साथ रहता था।
शुक्रवार दोपहर वहां बाड़े का दरवाजा किसी ने खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर दरवाजा खुलवाकर कमरे में देखा तो दोनों महिला व पुरुष के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। अभी मृतकों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। ये महिला-पुरुष कौन थे, क्या करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
युवक ने फांसी लगाई
बीकानेर. भुट्टों के चौराहा क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Home / Bikaner / बीकानेर : गंगाशहर में महिला-पुरुष फंदे पर लटके मिले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो