scriptमहापौर ने किया निगम भण्डार का निरीक्षण पुछा यह क्या है, जगह-जगह कचरा, भण्डार ऐसा होता है? | bikaner mayor sushila kanwar visit nigam store | Patrika News
बीकानेर

महापौर ने किया निगम भण्डार का निरीक्षण पुछा यह क्या है, जगह-जगह कचरा, भण्डार ऐसा होता है?

निरीक्षण : महापौर सुशीला कंवर ने किया निगम भण्डार का निरीक्षण, भण्डार की बदहाल स्थिति देख जताई नाराजगी, सात दिन पूरी सफाई के दिए निर्देश

बीकानेरDec 10, 2019 / 08:17 pm

Atul Acharya

महापौर ने किया निगम भण्डार का निरीक्षण पुछा यह क्या है, जगह-जगह कचरा, भण्डार ऐसा होता है?

महापौर ने किया निगम भण्डार का निरीक्षण पुछा यह क्या है, जगह-जगह कचरा, भण्डार ऐसा होता है?

बीकानेर. ‘शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी हमारी है, हमारा भण्डार ही कचरे और कबाड़ से बदहाल है, ऐसा होता है भण्डार?’ कुछ ऐसी ही नाराजगी के साथ महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित Bikaner mayor sushila kanwar ने मंगलवार को निगम भण्डार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भण्डार परिसर में जगह-जगह पडे़ कचरे के ढेर, कबाड़ और अस्त-व्यस्त खडे़ वाहनों को देख नाराजगी जताई। उन्होंने भण्डार अधीक्षक किशन गोपाल पुरोहित और स्वच्छता निरीक्षक ओम प्रकाश जावा को एक सप्ताह में पूरे भण्डार परिसर की सफाई करवाने और वाहनों को कतारबद्ध खड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्मिकों के वाहनों के लिए अलग से पार्र्किंग व्यवस्था करने की भी बात कही। महापौर ने बेल्डिंग, टायर, स्टोर, विद्युत अनुभाग आदि का निरीक्षण किया। फोगिंग मशीन चलने के रजिस्टर को चैक किया। इस दौरान विक्रम सिंह राजपुरोहित, कर्मचारी नेता रतन लाल चांवरिया आदि मौजूद रहे।
पहले कैसे आई गाडि़यां
महापौर ने निरीक्षण के दौरान जब घर-घर कचरा संग्रहण कर रही ऑटो टिप्पर की कुछ गाडि़यों को भण्डार परिसर में देखा तो नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ‘अभी साढे बारह बजे है, ये गाडि़यां यहां कैसे खड़ी हैÓ उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर से इसका स्पष्टीकरण मांगा। एक ने बताया जरूरी काम है इसलिए जल्द आया हूं। जबकि दूसरा स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। इस पर महापौर ने स्वच्छता निरीक्षक को सभी गाडि़यो अपने निर्धारित समय तक फील्ड में रखने और कचरे का संग्रहण की वयवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी टाइम से पहले कर्मचारियों के घर जाने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई।
सड़कों पर नहीं रहे अंधेरा

महापौर ने शहर की सड़कों पर अंधेरे की शिकायत मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम के विद्युत अनुभाग के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाए। लाइटें कम हो तो नई लाइटें खरीदी जाए। सड़कों पर अंधेरा नहीं रहे। बंद लाइटों को शुरू करने में देरी न की जाए। इस दौरान कांग्रेस पार्षद शिव शंकर बिस्सा, प्रफुल्ल हटीला ने रोड लाइटों से संबंधित शिकायते महापौर के सामने रखी।
कैप्शन: निगम भण्डार परिसर में कचरे के ढेर को देख नाराजगी जताती महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित।

Home / Bikaner / महापौर ने किया निगम भण्डार का निरीक्षण पुछा यह क्या है, जगह-जगह कचरा, भण्डार ऐसा होता है?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो