scriptतीन क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त | bikaner nagar nigam banned polythene seized | Patrika News
बीकानेर

तीन क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

bikaner nagar nigam- नगर निगम की तोलियासर भैरव गली बाजार में कार्रवाई, तीन हजार रुपए का लगाया जुर्माना

बीकानेरOct 18, 2019 / 01:22 pm

Vimal

bikaner nagar nigam banned polythene seized

तीन क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

बीकानेर. नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तोलियासर भैरव गली स्थित एक दुकान से करीब तीन क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई की। पॉलीथिन को जब्त कर तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। प्रशिक्षु आइएएस व उपायुक्त अभिषेक सुराणा के निर्देश पर तोलियासर भैरव गली पहुंचे निगम दल ने भण्डारण कर विक्रय के लिए रखी प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त को किया।
कार्रवाई के दौरान इस व्यस्तम बाजार में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दल के यहां पहुंचते ही दुकानदारों में हडकंप मच गया। निगम दल में अमित तेजी, विक्रम कुमार लोहरा, सुनील चांवरिया, कमल चांवरिया, शिव शंकर चांवरिया, सुभाष तेजी, कपिल जेदिया शामिल रहे।
कार्रवाई रहेगी जारी
निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर निगम की कार्रवाई जारी है। त्योहारी सीजन पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष नजर रखने के साथ त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो