scriptपार्षदों की नजरें चुनाव पर, केन्द्र में पांच साल | Bikaner nagar nigam Election 2019 | Patrika News
बीकानेर

पार्षदों की नजरें चुनाव पर, केन्द्र में पांच साल

bikaner news- भाजपा सफलताएं गिनाने और विपक्ष विफलताओं पर घेरने को तैयार
 

बीकानेरSep 09, 2019 / 11:19 am

Atul Acharya

Bikaner nagar nigam Election 2019

पार्षदों की नजरें चुनाव पर, केन्द्र में पांच साल

बीकानेर. नगर निगम (nagar nigam bikaner) की साधारण सभा को लेकर पक्ष और विपक्ष के पार्षद तैयारियों में जुट गए हैं। 11 सितम्बर को प्रस्तावित बैठक के एजेण्डे में भले ही तीन बिन्दु रखे गए हैं, लेकिन बोर्ड सदस्यों का पूरा फोकस साल के अंत में प्रस्तावित निगम चुनावों पर रहेगा। मौजूदा बोर्ड की अंतिम साधारण सभा में विपक्ष जहां भाजपा बोर्ड की विफलताओं की सूची बना रहा है, वहीं सत्ता पक्ष विकास कार्य गिनाने की तैयारी कर रहा है।
पिछली बैठकों में पास प्रस्तावों की प्रगति को लेकर भी हंगामा होने के आसार हैं। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि महापौर सदन में सर्वसम्मति से लिए फैसलों को लागू करने में नाकाम रहे हैं। पांच सालों में हुए सभाओं में पार्षदों की ओर से लिए गए निर्णयों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साधारण सभा में इसके लिए महापौर से जवाब मांगा जाएगा। पार्षदों के अनुसार महापौर ने जनता को गुमराह किया है। समस्याओं से आमजन परेशान हैं।
जनहित में हुए कार्य
भाजपा पार्षदों ने कहा कि भाजपा बोर्ड के इस कार्यकाल में सर्वाधिक विकास और जनहित के कार्य हुए हैं। शहर की सफाई, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था और वार्डों में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। आवारा पशुओं के लिए गोशाला का निर्माण चल रहा है। कचरा संग्रहण की व्यवस्था और जनता से जुडे़ कामों के लिए भरपूर प्रयास किए गए।
जनता रही परेशान
नगर निगम (nagar nigam bikaner) में भाजपा का बोर्ड विफल रहा है। जनता से जुडे़ कार्यों की अनदेखी हुई। महापौर ने जनता के साथ धोखा किया, विकास कार्य नहीं हुए। छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को भटकना पड़ा। महापौर पक्ष व विपक्ष के पार्षदों को साथ नहीं रख सके। पांच सालों में शहर की जनता परेशान रही।
जावेद पडि़हार,नेता प्रतिपक्ष
गिनाने के लिए कुछ नहीं
महापौर व भाजपा बोर्ड के पास गिनाने के लिए काम नहीं हैं। पांच सालों में जनता परेशान होती रही। विपक्ष जनता की आवाज उठाता रहा, लेकिन महापौर अनसुना करते रहे। निगम अपने मूल काम सफाई, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, आवारा पशु व कुत्तों की समस्या के समाधान में नाकाम रहा है। महापौर व भाजपा पार्षद गुटबाजी में उलझे रहे।
अनवर छींपा,कांग्रेस पार्षद
जनहित में कार्य
नगर निगम बोर्ड ने पांच सालों में जनहित में कार्य किए। इससे जनता को फायदा पहुंचा। शहर की सफाई, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गंभीर प्रयास हुए और काम भी हुए। आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। संसाधनों में बढ़ोतरी की गई। भेदभाव के बिना काम हुए।
नारायण चौपड़ा,महापौर, नगर निगम बीकानेर
कार्यों में कसर नहीं
नगर निगम (nagar nigam bikaner) ने पांच सालों में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं रखी। महापौर, पार्षदों और निगम अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से शहर में विकास कार्यों की गंगा बही। हर वार्ड में विकास कार्य हुए। सफाई, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था पर अधिक ध्यान दिया गया। गोशाला बनाई गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अच्छा काम हुआ।
अशोक आचार्य, उप महापौर, नगर निगम बीकानेर

Home / Bikaner / पार्षदों की नजरें चुनाव पर, केन्द्र में पांच साल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो