scriptबीकानेर में फायर एनओसी बिना चल रहे 90 फीसदी विवाह स्थल | bikaner nagar nigam news | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में फायर एनओसी बिना चल रहे 90 फीसदी विवाह स्थल

आग से सुरक्षा के उपायों पर उठ रहे सवाल

बीकानेरJun 03, 2019 / 11:18 am

Atul Acharya

bikaner nagar nigam news

बीकानेर में फायर एनओसी बिना चल रहे 90 फीसदी विवाह स्थल

बीकानेर. शहर में संचालित अधिकतर विवाह स्थल आग से सुरक्षित नहीं हैं। नगर निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर में महज दस विवाह स्थल संचालकों के पास ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) है। हालत यह है कि अधिकतर विवाह स्थलों का नगर निगम में पंजीयन ही नहीं है। वे बिना पंजीयन ही धड़ल्ले से चल रहे हैं और हर साल लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण आग से सुरक्षा के पुख्ता इतंजामों के बिना पंजीकृत व अपंजीकृत चल रहे करीब ९० फीसदी विवाह स्थलों पर कार्रवाई तक नहीं हो रही है।
शायद निगम प्रशासन किसी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहा है। विवाह स्थलों में समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटती है। एेसे में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों में बरती जा रही कोताही पर जिम्मेदार भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विवाह स्थल में ज्वलनशील पदार्थ और जल्द आग पकडऩे वाले साधनों की मौजूदगी के बावजूद एेसी लापरवाही कभी आमजन पर भारी पड़ सकती है।
नियम-कायदे ताक पर
शादी-समारोह और कार्यक्रमों में उपयोग आने वाले विवाह स्थलों में नियम-कायदे ताक पर है। शहर में करीब छह दर्जन विवाह स्थलों का नगर निगम में पंजीयन ही नहीं है। यहीं नहीं, पिछली बार करीब तीन दर्जन विवाह स्थल संचालकों ने निगम में पंजीयन करवाया था, उनमें से अधिकतर ने इस बार पंजीयन का नवीनीकरण ही नहीं करवाया है। इसके बावजूद निगम प्रशासन कार्रवाई से बच रहा है। वहीं कुछ फाइलें भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र को लेकर निगम में ही अटकी पड़ी हैं।
पंजीयन व एनओसी जरूरी
विवाह स्थल के संचालन के लिए नगर निगम में पंजीयन करवाना आवश्यक है। आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। अगर बिना पंजीयन और बिना फायर एनओसी विवाह स्थल का संचालन होता है, तो यह गलत है। कार्रवाई की जाएगी। एेसे विवाह स्थल संचालकों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो