scriptबीकानेर: वैष्णव मंदिरों में नंद उत्सव की धूम | Bikaner: Nanda festival in Vaishnav temples | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर: वैष्णव मंदिरों में नंद उत्सव की धूम

bikaner news : बीकानेर. नगर के वैष्णव मंदिरों में रविवार को नंद उत्सव की धूम रही। Nanda festival in Vaishnav temples शहर के गोवर्धननाथजी, दाऊजी मंदिर, बड़े गोपालजी, छोटा गोपालजी, मदनमोहनजी आदि मंदिरों में सवेरे मंगला के दर्शन के बाद नंद उत्सव मनाया गया।

बीकानेरAug 25, 2019 / 11:27 am

Jitendra

Bikaner: Nanda festival in Vaishnav temples

बीकानेर: वैष्णव मंदिरों में नंद उत्सव की धूम

बीकानेर. नगर के वैष्णव मंदिरों में शनिवार को जन्माष्टमी उत्सवjanmastami utsav उल्लास के साथ मनाया गया। Nanda festival in Vaishnav temples इसके बाद मंदिरों में रविवार को नंद उत्सव की धूम रही। शहर के गोवर्धननाथजी, दाऊजी मंदिर, बड़े गोपालजी, छोटा गोपालजी, मदनमोहनजी आदि मंदिरों में सवेरे मंगला के दर्शन के बाद नंद उत्सव मनाया गया। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हल्दी मिले दही, छाछ को श्रद्धालुओं पर उड़ाया। इस दौरान कइ बच्चों ने ग्वाल-बाल व गोप का भेष धरा। सब नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल के संकीर्तन के साथ नाच रहे थे। साथ ही पुष्टिमार्गीय वैष्णव परंपरा के अनुसार नंद उत्सव के बधाई के कीर्तन किए गए। इस दौरान दर्शन भी देर तक खुले रहे। तुलसी कुटीर स्थित भी नंद उत्सव उमंग व श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर जिन श्रद्धालुओं ने उपवास रखा था। उन्होंने मध्य रात्रि कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला। नंद उत्सव पर भी श्रद्धालुओं ने विशेष व्यंजन का ठाकुरजी को भोग लगाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो